लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: जजपा विधायक देवेंद्र बबली, संजय कबलाना और सुनील सांगवान भाजपा के साथ, चुनाव आते ही आने-जाने का खेल शुरू, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 2, 2024 14:06 IST

Haryana Assembly Elections 2024: देवेंद्र बबली, पार्टी के झज्जर के जिला प्रधान संजय कबलाना तथा पुलिस सेवा से हाल ही इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर यह नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मतगणना अब चार अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी।

Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव आते ही आने जाने का खेल शुरू हो गया। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक व पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली सिंह और सुनील सांगवान बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने पर बबली ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व और विजन में काम करने का मौका मिलेगा। आने वाला समय बीजेपी पार्टी का है। हमारे पास है (केंद्र में) सरकार बनाई और आने वाले समय में कड़ी मेहनत से हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे।

हम पार्टी द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे और बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। बीजेपी में शामिल होने पर सुनील सांगवान ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हम पार्टी में कड़ी मेहनत करेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक व पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पार्टी के झज्जर के जिला प्रधान संजय कबलाना तथा पुलिस सेवा से हाल ही इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह, हरियाणा के सह-प्रभारी विप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर यह नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है और विधानसभा चुनाव में उसकी जीत सुनिश्चित है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत पांच अक्टूबर को राज्य में मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने पहले मतदान की तारीख एक अक्टूबर मुकर्रर की थी लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार को उसने मतदान की तारीख में बदलाव की घोषणा की।

आयोग ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब चार अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी। देवेन्द्र बबली ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा की खुलकर मदद की थी और उन्हें उम्मीद थी कि इसके एवज में उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट जरूर मिलेगा।

हालांकि, इन उम्मीदों को झटका लगने के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। बबली ने वर्ष 2019 में भी टोहाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मांगा था लेकिन जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने जजपा का दामन थाम लिया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा की हरियाणा इकाई के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।

बराला, अब हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं। बबली को जजपा कोटे से दिसंबर 2021 में राज्य सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री बनाया गया था। बाद में दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। कबलाना ने पिछले दिनों अपने समर्थकों के साथ जजपा को अलविदा कह दिया। उन्होंने वर्ष 2019 में बादली से जजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

भाजपा में शामिल होने वाले सुनील सांगवान, हरियाणा के पूर्व राजस्व एवं सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। पिछले दिनों उन्होंने राजनीतिक पारी शुरु करने के लिए भौंडसी (गुरुग्राम) जेल अधीक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया था। विप्लब देब ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अच्छी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को जींद में एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित नेता भाजपा में शामिल हुए और यह संकेत है कि लोग राज्य में भाजपा की सरकार चाहते हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019जननायक जनता पार्टीBJPहरियाणानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर