लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2019: इनेलो के चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, सदन में बचे अब सिर्फ तीन MLA

By बलवंत तक्षक | Updated: September 4, 2019 08:37 IST

इनेलो में फूट के बाद अभय चौटाला को विपक्ष के नेता का पद खोना पड़ा था.  इनेलो के दो फाड़ होने के बाद  राज्य की खाप-पंचायतों ने फिर से पार्टी को एकजुट होने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चुनाव में इनेलो के टिकट पर 19 विधायक चुने गए थेइनेलो के 11 विधायक बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) समर्थक इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चारों विधायकों ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं. यह इस्तीफे चुनाव आयोग की तरफ से हरियाणा के लिए विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले आए हैं.

स्पीकर कंवरपाल सिंह ने चारों विधायकों की मौजूदगी में आज उनके इस्तीफे मंजूर कर लिए. इस्तीफा देने वाले विधायकों में नैना सिंह चौटाला, राजदीप सिंह फोगाट, पृथ्वी सिंह नंबरदार और अनूप धानक शामिल हैं. नैना चौटाला पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला की मां हैं.

चौटाला परिवार के दो फाड़ होने के बाद सांसद रहते दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठन कर लिया था.

इनेलो के चार विधायकों ने जेजेपी में आस्था व्यक्त करते हुए इनेलो के कार्यक्र मों में हिस्सा लेना बंद कर दिया था.

विपक्ष के नेता रहे अभय सिंह चौटाला ने दलबदल कानून के तहत इन चारों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए स्पीकर को अर्जी दी थी.

दलबदल के मामले में स्पीकर अभी सुनवाई कर ही रहे थे कि चारों विधायकों ने आज अपने पदों से इस्तीफे देने का फैसला कर लिया.

सदन में अब इनेलो के सिर्फ तीन विधायक रह गए हैं. इनमें अभय सिंह चौटाला के अलावा ओमप्रकाश बडवा और वेद नारंग शामिल हैं.

पिछले चुनाव में इनेलो के टिकट पर 19 विधायक चुने गए थे, इनमें 11 विधायक अब तक भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

टॅग्स :हरियाना लोकसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?