लाइव न्यूज़ :

Haryana-J&K Assembly Election Results: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठजोड़ आगे?, भाजपा को डबल झटका!, शुरुआती रुझान में कौन दल आगे-पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 09:38 IST

Haryana Assembly Election Results Updates J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: हरियाणा में 90 सीट में से 78 सीट के उपलब्ध रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस 48 सीट पर आगे है जबकि बहुमत का आंकड़ा 45 है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Election Results Updates J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: भाजपा 23 सीट पर आगे है। Haryana Assembly Election Results Updates J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: इनेलो तीन सीट पर पर आगे है। Haryana Assembly Election Results Updates J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।

Haryana Assembly Election Results Updates J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से काफी आगे है और जम्मू-कश्मीर में भी उसने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। टीवी पर आ रही खबरों के अनुसार, हरियाणा में 90 सीट में से 78 सीट के उपलब्ध रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस 48 सीट पर आगे है जबकि बहुमत का आंकड़ा 45 है।

वहीं, भाजपा 23 सीट पर आगे है। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) तीन सीट पर पर आगे है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले में अपनी लाडवा सीट से आगे हैं जबकि कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक जिले में गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।

भाजपा नेता अनिल विज अपनी अंबाला कैंट सीट से आगे हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपनी ऐलनाबाद सीट से आगे हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला कैथल सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।

जम्मू कश्मीर में 90 सीट में से 74 सीट के लिए उपलब्ध रुझानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन 39 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 25 सीट पर आगे है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) छह सीट पर आगे है और तीन सीट पर ‘अन्य’ प्रत्याशी आगे हैं।

जम्मू कश्मीर में मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार सुबह एक ‘यज्ञ’ किया और विश्वास जताया कि पार्टी बहुमत हासिल करेगी तथा संभावित रूप से निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाएगी। हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के ये शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम इससे अलग हो सकते हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?