लाइव न्यूज़ :

हरियाणा नतीजेः बीजेपी-कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर, किसे मिलेगा जेजेपी का साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 13:35 IST

Haryana Assembly Election Results 2019: हरियाणा में बीजेपी ने 75 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, रुझानों ने पूरा खेल बदल दिया है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा में बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी 10 सीट पर आगे चल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस, आईएनएलडी और जेजेपी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है।

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 1 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक हरियाणा में 90 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इसमें 35 सीटों पर बीजेपी और 35 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा जेजेपी 10 सीटों पर और निर्दलीय सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं, जिसे कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे हैं।

चुनाव आयोग के 1 बजे तक के आंकड़े

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को साथ आने की अपील की है। हुड्डा ने गुरुवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हारे हैं और ऐसे में ये साफ है कि जनादेश मौजूदा सरकार के खिलाफ है।

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी ने 75 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, रुझानों ने पूरा खेल बदल दिया है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा में बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी 10 सीट पर आगे चल रही है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना