लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव नतीजे: कांग्रेस ने शुरू की सरकार बनाने की कोशिशें, कुमारी शैलजा ने की अहमद पटेल से मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 13:06 IST

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच कुमारी शैलजा ने दावा किया कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह से 7,047 मतों से आगे चल रहे हैं।कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट पर भाजपा की सोनाली फोगाट से 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 38 पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 30 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोक दल दो सीटों पर जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। 

इस बीच हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से बात की है। हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच कुमारी शैलजा ने दावा किया कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सत्तारूढ़ पार्टी की नैतिक हार हुई है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हरियाणा में कांग्रेस अगली सरकार का गठन करेगी। शैलजा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत भाजपा को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।’’ 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस चुनाव से 10 महीने पहले बनी पार्टी जेजेपी का समर्थन कर सकती है। कर्नाटक की तरह ही कांग्रेस ज्यादा सीटों के बावजूद 11 सीटों पर आगे चल रही दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी का समर्थन कर सकती है।

हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिश करेगी कांग्रेस

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार के मद्देनजर कांग्रेस राज्य में सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है और इसी संभावना पर विचार विमर्श के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने की संभावना को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद के साथ मंथन करेंगे। एक सूत्र ने बताया कि सोनिया ने हुड्डा से फोन पर भी बात की है और उन्हें सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ने को कहा है।

इस बीच, सूत्रों ने यह भी बताया है कि हुड्डा और उनके करीबियों की ओर से जननायक जनता पार्टी के साथ संपर्क करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधा गया है जो जीतने की स्थिति में हैं। चुनाव आयोग के साढ़े 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 36, कांग्रेस 35 और जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह से 7,047 मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से 8,505 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट पर भाजपा की सोनाली फोगाट से 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके भाई कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र मोहन पंचकुला सीट से भाजपा के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता से महज 29 मतों से आगे चल रहे हैं। सोनीपत की बरोदा सीट से भाजपा के योगेश्वर दत्त कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा से 430 मतों से आगे चल रहे हैं। कैथल सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लीला राम से 293 मतों से आगे चल रहे हैं। जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट से करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रेमलता से 10,420 मतों से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर