लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः इनेलो ने गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में 5 लाख रुपये देने का किया वादा, जानिए क्या-क्या है घोषणापत्र में खास

By बलवंत तक्षक | Updated: October 13, 2019 06:06 IST

हरियाणा विधानसभा चुनावः इनेलो ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों के जरिए समाज के सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की गई है.  इनेलो ने लोकलुभावन वादों की झड़ी लगाते हुए दावा किया है कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ा कर पांच हजार रुपए महीने की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोगों से वादा किया कि सत्ता में आने के बाद गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में कन्यादान के रूप में पांच लाख रुपए की मदद की जाएगी. चुनाव घोषणा पत्र इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल दस ढालिया ने यहां सेक्टर-4 स्थित पार्टी मुख्यालय में जारी किया.

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोगों से वादा किया कि सत्ता में आने के बाद गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में कन्यादान के रूप में पांच लाख रुपए की मदद की जाएगी. चुनाव घोषणा पत्र इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल दस ढालिया ने यहां सेक्टर-4 स्थित पार्टी मुख्यालय में जारी किया. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एम.एस. मालिक, आर. एस. चौधरी, एस.एस. सैनी और नछतर सिंह मल्हान मौजूद थे. 

घोषणा पत्र में किए वादों के जरिए समाज के सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की गई है.  इनेलो ने लोकलुभावन वादों की झड़ी लगाते हुए दावा किया है कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ा कर पांच हजार रुपए महीने की जाएगी. किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा के साथ छोटे किसानों व छोटे व्यापारियों के 10 लाख रुपए तक के कर्जे माफ करने की बात कही गई है. 

यह भी वादा किया गया है कि किसानों को 50 प्रतिशत मुनाफे के आधार पर फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा. किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल पूरा माफ होगा और घरेलू उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा. इसके साथ ही यह भी वादा किया गया है कि बेरोजगारों को 15000 रु पए प्रतिमाह भत्ता मिलेगा. 

ट्रैक्टरों, कृषि यंत्रों, खाद, बीज, कीटनाशकों पर लगा जीएसटी खत्म कर दिया जाएगा. खिलाड़ियों को खुश करने के लिए कहा गया है कि स्वर्ण पदक जीतने वाले को 11 करोड़ रु पए, रजत पदक वाले को 7 करोड़ रु पए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सरकार की ओर से 5 करोड़ रु पए दिए जाएंगे.

हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने के वादे के साथ ही कहा गया है कि ठेके पर काम रहे कर्मचारियों को 58 साल की उम्र तक सेवा से नहीं हटाया जाएगा. शहीद सैनिकों के परिवारों को 200 गज के प्लाट और दो कमरों का निर्माण करवा कर उनका मालिकाना हक दिया जाएगा. 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019इंडियन नेशनल लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास