लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024 Live Updates: कुछ इस अंदाज में वोट डालने पहुंची ओलंपिक विजेता मनु भाकर, देखें दिलचस्प वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: October 5, 2024 07:42 IST

Haryana Assembly Election 2024 Live Updates:ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर अपना वोट डालने के लिए झज्जर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं

Open in App

Haryana Assembly Election 2024 Live Updates:हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। 5 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में जनता और नामी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं जिसमें झज्जर भी शामिल है। झज्जर से सामने आए एक वीडियो में भारतीय निशानेबाज और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर नजर आ रही है।

मनु भाकर आज अपने वोट का प्रयोग करने के लिए झज्जर के एक मतदाता केंद्र पर वोटिंग करने पहुंची हुई हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने एथनीक आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने आसमानी संग के सूट के साथ बाल खुले रखे हैं। बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही मनु के सिंपल लुक और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं ऐसे में उनका यह लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। 

मालूम हो कि हरियाणा में करीब 2 करोड़ से अधिक मतदाता एक चरण के मतदान में राज्य विधानसभा के लिए 90 सदस्यों को चुनने के लिए अपने मतपत्र डालेंगे। यह चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगट, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला सहित प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भविष्य का फैसला करेगा, साथ ही इस दौड़ में शामिल 1,027 अन्य उम्मीदवार भी शामिल हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए मजबूत विपक्ष से मुकाबला कर रही है, जबकि कांग्रेस दस साल बाद फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024मनु भाकरहरियाणाHaryana Assemblyइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी