लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: पहली सूची आते ही भाजपा को झटका, MLA लक्ष्मण नापा समेत 2 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 5, 2024 10:50 IST

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की पहली सूची जारी हुई है। इसमें रतिया सीट से मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पार्टी ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मौैदान में उतार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Election 2024: पहली सूची के बाद भाजपा को बड़ा झटकाHaryana Assembly Election 2024: मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा ने सौंपा इस्तीफाHaryana Assembly Election 2024: उनके साथ दो बड़े नेताओं ने त्यागपत्र थमा दिया

Haryana Assembly Election 2024: भाजपा ने पहली लिस्ट में हरियाणा के रतिया विधानसभा 2024 से पूर्व सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतार दिया। इस बात से नाराज रतिया के मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को अपना इस्तीफा थमा दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग दिया है। हालांकि, इस बीच उनके साथ दो बड़े नेताओं ने बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी को इस्तीफा थमा दिया है। सामने आ रही खबरों की मानें तो विधायक अब कांग्रेस का हाथ आज थामने जा रहे हैं। 

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले ही सक्रिय हो गई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओ को जब सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट मिलने की आहट हुई तो विरोध के स्वर पहले ही उठने लगे थे। कार्यकर्ताओं की तरफ से स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग भी की गई। इसके बावजूद बीजेपी हाईकमान की तरफ से सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट थमा दिया गया।

बता दें कि सुनीता दुग्गल ने 2014 में आईआरएस (IRS) की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री ली थी। साल 2014 में बीजेपी ने उन्हें रतिया से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वे इनेलो उम्मीदवार रविंद्र बलियाला से मात्र 453 वोटों से हार गई थी। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सुनीता दुग्गल को सिरसा सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हराकर जीत दर्ज की थी।

वहीं लक्ष्मण नापा के बीजेपी से इस्तीफा देने के साथ ही अब उनके कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चाएं होने लगी है. वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर कांग्रेस का थामन थाम सकते हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Sirsaकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?