लाइव न्यूज़ :

खुद को प्रशांत किशोर बता कांग्रेस नेताओं को टिकट दिलवाने का कर रहा था वादा, जब खुली पोल तो उड़ गए कांग्रेसियों के होश 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 23, 2019 11:42 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अक्टूबर होगी। हरियाणा की 90 सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

Open in App

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान हो चुका है ऐसे में टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई। हर नेता टिकट पाने की होड़ में जुटा हुआ है। इसी होड़ के चक्कर में अब वे ठगी का शिकार भी होने लगे हैं। कुछ नेताओं के नबंर लेकर ठग ने उन्हें टिकट दिलवाने का वादा किया। मामला सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, ताजा मामला झज्जर व रोहतक जिलों का है, जहां कांग्रेस विधायकों फोन करके टिकट दिलवाने का वादा किया गया है। फोन करने वाले अमृतसर निवासी गौरव नामक युवक ने खुद का नाम राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर बताया और सोनिया गांधी से मिलवाने की बात कही। उसने सभी नेताओं को हरियाणा में चुनाव सर्वे करना बताया। इसके अलावा उसने चुनाव सर्वे की जिम्मेदारी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दी गई बताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव ने कुछ विधायकों से उनकी ई-मेल आईडी मांगी थी। उसका कहना था वह सोनिया गांधी को मेल भेजकर उनकी मीटिंग फिक्स करेगा। मामला उस समय सामने आया जब कई कांग्रेस नेताओं की रविवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करने की बात कही, जिसके बाद सभी नेताओं ने इस संबंध में आपस में बातचीत की। इसके बाद सभी को शक हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। हकीकत सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए। आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

हरियाणा मे यह कोई पहला मामला नहीं जब नेताओं को ठगने की बात सामने आई है। इससे पहले हांसी के एक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता को ठगा गया था, जिसमें उसे चुनाव सर्वे में ऊपर दिखाने का लालच दिया गया था और 11 लाख रुपये ठग लिए थे। हालांकि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अक्टूबर होगी। हरियाणा की 90 सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नामांकनों की जांच पांच अक्टूबर को जाएगी और सात अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। करीब 1.83 करोड़ मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।  

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील