लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभाः धर्मांतरण रोधी विधेयक पेश, सरकार और विपक्ष के बीच हंगामा, कांग्रेस विधायक निलंबित, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2022 15:12 IST

Haryana Assembly: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन हरियाणा अवैध धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान को बजट सत्र से निलंबित कर दिया।कांग्रेस सदस्य खट्टर की किसी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए अपनी सीटों से उठ खड़े हुए।विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्य से अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करने के लिए कहा।

Haryana Assembly: हरियाणा सरकार ने जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रावधान वाला एक विधेयक विधानसभा में पेश किया, जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया।

 

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान को सदन में विधेयक की एक प्रति फाड़ने की वजह से बजट सत्र से निलंबित कर दिया। कादियान के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। गृह मंत्री अनिल विज ने यहां विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन हरियाणा अवैध धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 पेश किया।

विधेयक पेश किए जाने के बाद, कादियान ने आरोप लगाया कि यह "विभाजनकारी नीतियों" को दर्शाता है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि विधेयक में किसी धर्म का उल्लेख नहीं है और इसमें केवल जबरन धर्मांतरण का जिक्र है। कांग्रेस सदस्य खट्टर की किसी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए अपनी सीटों से उठ खड़े हुए।

कादियान ने विधेयक की प्रति फाड़ दी, जिससे विधानसभा अध्यक्ष नाराज हो गए। जब कादियान ने कहा कि यह एक साधारण कागज है, तो विधानसभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि विधेयक एक कानूनी दस्तावेज है। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्य से अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि वह सदन में इस तरह के व्यवहार की अनुमति नहीं देंगे। इसके बाद गुप्ता ने कादियान को बजट सत्र से निलंबित कर दिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इसके कानूनी स्वरूप लेने पर राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने वाले तत्वों एवं ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगेगी। विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने अपने बयान में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने यह विधेयक प्रस्तुत करके दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह विधेयक पारित होता है तब इससे अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद तथा इन के माध्यम से राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने वाले तत्वों पर इस कानून से अवश्य रोक लगेगी।’’ जैन ने कहा कि इसके कानूनी स्वरूप लेने पर हरियाणा में परस्पर सौहार्द और शांति का माहौल बनेगा तथा हरियाणा विकास की ओर द्रुत गति से बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा से धर्म क्षेत्र रहा है जहां मानव सभ्यता हमेशा पुष्पित- पल्लवित होती रही है लेकिन पिछले समय में कई क्षेत्रों में अवैध धर्मांतरण एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं । विहिप के संयुक्त महामंत्री ने दावा किया कि ऐसे तत्व हरियाणा की कानून व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस कई बार कर चुके हैं।

टॅग्स :Haryana Assemblyमनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टीJJP Jannayak Janata Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील