लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, टीका नहीं लेने वाले सार्वजनिक स्थान पर नहीं जा सकेंगे, गुजरात में भी सख्ती

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2021 21:30 IST

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच हरियाणा सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। गुजरात के 8 शहरों में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने कोरोना के खतरे के बीच नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया।हरियाणा में वैक्सीन नहीं लेने वाले लोग अब एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा सकेंगे।गुजरात में भी 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है।

चंडीगढ़: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से तीसरे लहर की आशंका के बीच अब हरियाणा सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। साथ ही हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। 

इसके तहत वैक्सीन नहीं लेने वाले लोग अब एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा सकेंगे। इस तरह का फैसला लेने वाला हरियणा देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 1 जनवरी से सार्वजनिक संस्थानों में प्रवेश के लिए दोहरा टीकाकरण अनिवार्य होगा और किसी भी कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। हरियाणा सरकार के अनुसार नाइट कर्फ्यू के दौरान केवल जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी।

कोरोना की वजह से गुजरात में भी सख्ती

गुजरात में भी 8 शहरों में नाइट कर्फ्य़ू के समय को बढ़ाया गया है। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू होगा। पहले ये समयसीमा रात 1 बजे से सुबह पांच बजे तक की थी।

इससे पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी। वहीं, यूपी सरकार ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सूबे में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामले

भारत में ओमीक्रोन अभी तक कुल 358 केस सामने आ चुके हैं। सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ओमीक्रोन के मामले अभी भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। इसमें 114 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, फिलहाल सक्रिय कोरोना मामले सबसे अधिक केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हैं।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 88, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34 मामले अभी तक ओमीक्रोन वेरिएंट के आ चुके हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 31, गुजरात में 30, केरल में 27, राजस्थान में 22, हरियाणा में 4, ओडिशा में 4, जम्मू कश्मीर में 3, बंगाल में 2, आंध्र प्रदेश में 2, उत्तर प्रदेश में 2, चंडीगढ़ में 1, लद्दाख में 1 और उत्तराखंड में एक ओमीक्रोन का केस आया है।

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए