लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बीजेपी सरकार बनने की अटकलों के बीच निर्दलीय विधायक ने ठोका दावा, कहा- मुझे भी मिले मंत्री पद

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2019 15:18 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के गुरुवार को आये नतीजों के अनुसार बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वह बहुमत से अब भी 6 कदम दूर है। हालांकि, माना जा रहा है कि निर्दलीय विधायकों का समर्थन बीजेपी को मिल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय उम्मीदवार नयन पाल रावत ने बीजेपी सरकार में मांगा मंत्री पदफरीदाबाद की पृथला विधानसभा सीट से बीजेपी से बागी होकर उतरे थे मैदान में

हरियाणा में 40 सीट जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी बीजेपी की सरकार बनाने की कोशिशों के बीच मंत्री बनने के दावे भी शुरू हो गये हैं। पृथला से निर्दलीय उम्मीदवार नयन पाल रावत ने कहा है कि उनकी भी इच्छा है कि वे मंत्री बने और अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। बीजेपी ने हरियाणा चुनाव में 40 सीटें जीती हैं और इस लिहाज से वह 46 के बहुमत के आंकड़े से पीछे है। ऐसे में माना जा रहा है कि निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बीजेपी राज्य में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब होगी। 

नयन पाल रावत ने ठोका दावा

सरकार बनने की अटकों के बीच पृथला से विधायक नयन पाल रावत ने शुक्रवार को कहा, 'यह मुख्यमंत्री और पार्टी के नेताओं का फैसला होता कि मंत्री किसे बनाया जाए। सभी आकांक्षा होती है। मेरी भी आकांक्षा और इच्छाशक्ति है। मेरी इच्छा है कि मुझे कही स्थान मिले ताकि मैं अपने क्षेत्र में लोगों के विकास के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकूं।'

नयन पाल रावत फरीदाबाद की पृथला विधानसभा सीट से बीजेपी से ही बागी होकर निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने 16,443 वोट से जीत दर्ज की। नयन पाल ने शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की और पार्टी को समर्थन देने की इच्छा जाहिर की।

टॅग्स :विधानसभा चुनावहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो