लाइव न्यूज़ :

53 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत है 51 लाख रुपये, सौंदर्य प्रतियोगिता में बनी आकर्षण का केंद्र

By बलवंत तक्षक | Updated: February 19, 2020 09:25 IST

हरियाणाः मुर्राह भैंस दुग्ध उत्पादन स्पर्धा में असंध के रणदीप की भैंस ने 21. 77 किलो दूध दे कर पहला स्थान पाया. मेले में बड़ी तादाद में पशु और पशु पालक मौजूद रहे.

Open in App
ठळक मुद्देरोजाना 53 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 51 लाख रुपए है.गायों की सौंदर्य प्रतियोगिता में इस गाय ने पहला स्थान हासिल किया है.

चौंकिए नहीं! यह सच है. रोजाना 53 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 51 लाख रुपए है. गायों की सौंदर्य प्रतियोगिता में इस गाय ने पहला स्थान हासिल किया है. प्रतियोगिता राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की तरफ से करनाल में आयोजित की गई थी. खेड़ी नरू गांव के किसान गुरमीत नरवाल की इस गाय के माथे पर बना सफेद निशान इसकी खास पहचान है. इसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल है.

इसने अभी एक बार ही बछड़ी को जन्म दिया है. मेले में दादूपुर गांव के प्रदीप की गाय 58. 86 लीटर दूध दे कर पहले स्थान पर रही. देसी गाय दुग्ध स्पर्धा में तरावड़ी गांव के किसान रामसिंह की गाय 21. 31 किलो दूध दे कर पहले स्थान पर रही.

इसी तरह मुर्राह भैंस दुग्ध उत्पादन स्पर्धा में असंध के रणदीप की भैंस ने 21. 77 किलो दूध दे कर पहला स्थान पाया. मेले में बड़ी तादाद में पशु और पशु पालक मौजूद रहे. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डा. ए.के.सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया.

उन्होंने किसानों से कहा कि डेयरी में उनकी आय बढ़ाने की क्षमता है. खासकर सीमांत या भूमिहीन किसान इसका लाभ ले सकते हैं.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब