लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नूंह में 45 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, अब तक 102 FIR दर्ज, 202 लोगों की गिरफ्तारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 14:09 IST

हरियाणा में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। झड़पों के संबंध में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से आधी अकेले नूंह में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के नूंह में 45 अवैध दुकानें अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान तोड़ दी गईंशनिवार सुबह अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गयानलहर रोड पर एसएचकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास चला अभियान

नई दिल्ली: हिंसा के कुछ दिनों बाद हरियाणा के नूंह में 45 अवैध दुकानें अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान तोड़ दी गईं।  जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार सुबह अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान में नूंह जिले के नलहर रोड इलाके में 45 से अधिक "अवैध" दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन की प्रवर्तन शाखा की एक टीम स्थानीय एसडीएम और नगर नियोजन विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में नलहर रोड पर एसएचकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास बाजार क्षेत्र में पहुंची थी। 

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। नूंह के एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सीएम मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर की गई है।

इससे पहले गुरुवार रात को लगभग 150 प्रवासी परिवारों की अवैध झुग्गियां भी प्रशासन ने ढहा दी थीं। अधिकारियों ने दावा किया कि इसके कुछ निवासी 31 जुलाई की सांप्रदायिक झड़पों में दंगों में शामिल पाए गए थे। नूंह में शनिवार को कर्फ्यू में भी 3 घंटे की ढील दी गई।

बता दें कि नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने और दक्षिण हरियाणा के अन्य हिस्सों में फैलने के चार दिन बाद हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को जिले के पुलिस प्रमुख और मुख्य प्रशासक दोनों को स्थानांतरित कर दिया। अब 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारणिया को वरुण सिंगला की जगह नूंह एसपी और धीरेंद्र खडगटा को प्रशांत पंवार की जगह डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी बिजारणिया और खड़गता ने संयोग से पहले नूंह में एसपी और डीसी के रूप में एक साथ काम किया है।

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। विज ने यह भी कहा कि झड़पों के संबंध में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से आधी अकेले नूंह में हैं और बाकी गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों में हैं।

टॅग्स :हरियाणाHaryana Policeअनिल विजमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?