लाइव न्यूज़ :

फतेहाबादः 25 सितंबर को इनेलो की रैली, जदयू नेता त्यागी बोले-पवार, नीतीश, तेजस्वी, उद्धव ठाकरे और बादल होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2022 13:52 IST

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की 25 सितंबर को होने जा रही रैली में विपक्षी नेता शरद पवार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, कनिमोझी शामिल होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देअभय सिंह चौटाला भी फतेहाबाद में 25 सितंबर को होने वाली रैली में समर्थन जुटाने के वास्ते कमर कस रहे हैं।25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती भी है। फारूक अब्दुल्ला, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल ने भी हरियाणा में इनेलो की रैली में शामिल होने के लिए सहमति जताई है। 

नई दिल्लीः इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी पार्टी की ‘सम्मान दिवस’ रैली करने जा रहे हैं। पूरे राज्य का दौरा करने का लक्ष्य रखा है। बेटे अभय सिंह चौटाला भी फतेहाबाद में 25 सितंबर को होने वाली रैली में समर्थन जुटाने के वास्ते कमर कस रहे हैं।

गौरतलब है कि 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती भी है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की 25 सितंबर को होने जा रही रैली में विपक्षी नेता शरद पवार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, कनिमोझी शामिल होंगे। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल ने भी हरियाणा में इनेलो की रैली में शामिल होने के लिए सहमति जताई है। रैली की सफलता से इनेलो का मनोबल कई गुना बढ़ सकता है, क्योंकि विधानसभा में पार्टी के पास केवल एक सीट है और वह 2005 से सत्ता से बाहर है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक को भी रैली के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुग्राम में इनेलो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। वहीं, इनेलो प्रमुख ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी, जो गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने दिल्ली में शरद पवार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात कर उन्हें भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :इंडियन नेशनल लोक दलOm Prakash Chautalaहरियाणाजेडीयूशरद पवारममता बनर्जीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"