लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में मंत्री हरसिमरत कौर ने किया खुलासा कि वो राहुल को देखकर क्यों मुस्करा रही थीं?

By भारती द्विवेदी | Updated: July 20, 2018 15:57 IST

राहुल के इतना कहने के बाद हरसिमरत कौर ने लोकसभा में हंगामा करते हुए उनके बयान की निंदा की। लेकिन तभी लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें बैठाते हुए कहा- 'आप तो मुस्कुरा रही थीं।'

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल राहुल गांधी द्वारा मुस्कुराने वाले बयान पर भड़की हुई हैं। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने बेहद ही तीखा हमला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जब उनसे वहीं जब उनसे राहुल गांधी की तरफ देखकर हंसने वाली बात पर सवाल किया गया तो मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा- 'मेरे साथ ये बात हुई कि जब मैंने उनका सारा ड्रामा देखा। उसके बाद मैं राहुल और उनकी मम्मी (सोनिया गांधी) की तरफ देखकर मुस्कुरा कर पूछा कि पंजाबियों को नशेड़ी बोलने वाले आज खुद क्या खाकर आएं हैं।' वहीं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'ये बस एक ड्रामा है।'

दरअसल संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी अपनी बात रख रहे थे। लेकिन उसने स्पीच के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन संसद की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोक दिया। कार्यवाही शुरू होने के बाद जब राहुल गांधी ने दोबारा बोलना शुरू किया तो उन्होंने अपने स्पीच में ये कहा कि मुझे बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने हाथ मिलाकर बधाई दी। साथ ही राहुल गांधी ने हरसिमरत कौर की तरफ इशारा करके कहा कि वो मुझे देखकर मुस्कुरा रही थीं।

राहुल के इतना कहने के बाद हरसिमरत कौर ने लोकसभा में हंगामा करते हुए उनके बयान की निंदा की। लेकिन तभी लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें बैठाते हुए कहा- 'आप तो मुस्कुरा रही थीं।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावसंसद मॉनसून सत्रराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है