लाइव न्यूज़ :

45 साल से कम के लोगों को क्या राज्य नहीं दे सकते मुफ्त में कोरोना वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कही ये बात

By हरीश गुप्ता | Updated: April 27, 2021 07:52 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन अटकलों को लेकर अपनी बात रखी है जिसमें कहा जा रहा है कि राज्य 45 साल से कम के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन नहीं दे सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने के लिए राज्य स्वतंत्र: हर्षवर्धनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा- केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन देने पर रोक लगाने जैसी बातें भ्रामक और गलतहर्षवर्धन के अनुसार कुछ लोग जानबूझकर कर टीकाकरण को लेकर अफवाह फैला रहे हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्पष्ट कर दिया है कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को अपने सेंटर व अस्पताल में मुफ्त वैक्सीनेशन देने के लिए राज्य सरकारें पूरी तरह स्वतंत्र हैं। 

लोकमत समाचार के साथ विशेष बातचीत में डॉ. हर्षवर्धन ने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया कि केंद्र ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि 45 साल से कम उम्र के लोगों को केवल निजी वैक्सीनेशन केंद्र पर ही वैक्सीन उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सरकार की स्पष्ट नीति के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने के अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नीति में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोग कोविन एप्प पर पहले से रजिस्ट्रेशन करवाकर निजी अस्पतालों से वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। 

'वैक्सीन के लिए केवल निजी अस्पतालों में जाने की बाध्यता नहीं'

हर्षवर्धन ने कहा, 'ऐसी कोई भी नीति नहीं है कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए केवल निजी अस्पतालों में ही जाना होगा। राज्य सरकारों को उत्पादकों से वैक्सीन हासिल करने के अधिकार दे दिए गए हैं। राज्य सरकार उत्पादकों से बातचीत कर कीमत निर्धारित कर सकती हैं।'

केंद्र सरकार पहले और दूसरे चरण की वैक्सीननेशन नीति के तहत घोषित सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोग भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा तय नीति के तहत सभी फ्रंटलाइन और हेल्थ वर्कर्स के अलावा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है।

आपूर्तिकर्ताओं से वैक्सीन हासिल करके केंद्र सरकार तय प्रक्रिया के तहत 50 प्रतिशत  राज्य सरकारों को उपलब्ध कराएगी। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि कुछ राज्य या निहित स्वार्थी लोग क्यों यह अफवाह फैला रहे हैं कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों के वैक्सीननेशन के लिए केवल निजी अस्पतालों को ही अधिकृत किया गया है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनहर्षवर्धनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए