लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कांग्रेस के 'संकट मोचक' हरीश रावत हुए बागी? ट्वीट कर लिखा, 'उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे'

By विनीत कुमार | Updated: December 22, 2021 15:29 IST

उत्तराखंड में हरीश रावत ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कयासों को हवा दे दी है। माना जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है, पर अभी कुछ भी साफ नहीं हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत के बुधवार को किए ट्वीट से शुरू हुआ अटकलों का दौर।रावत ने ट्वीट कर क्या कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार पर निशाना साधा है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।रावत ने लिखा, जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस के सामने यहां भाजपा को बाहर कर सत्ता में वापसी करने की चुनौती है। इन सबके बीच कांग्रेस के बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर कयासों का बाजार गर्म कर दिया।

कुछ महीनों पहले पंजाब में कांग्रेस के लिए 'संकट मोचक' की भूमिका निभाते नजर आए हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा कि सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खडा हो जा रहा या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। 

हरीश रावत के ट्वीट के क्या हैं मायने?

हरीश रावत ने ट्वीट किया, 'है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि #हरीश_रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!'

हरीश रावत आगे लिखते हैं, 'फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उपापोह की स्थिति में हूंँ, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि #भगवान_केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।' 

गांधी परिवार के करीबी माने जाते रहे हैं हरीश रावत

हरीश रावत वैसे हमेशा से गांधी परिवार के करीबी ही माने जाते रहे हैं। हाल में जब पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ी मु्श्किलें पैदा हो गई थी तो उन्हें ही वहां का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हरीश रावत ने ये तीन ट्वीट कर आखिर क्या कहना चाहा है। फिलहाल, ये साफ नहीं हो सकता है कि उनका ट्वीट किस संदर्भ में हैं।

टॅग्स :हरीश रावतउत्तराखंड समाचारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील