लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: January 24, 2022 22:53 IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Open in App

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी और आखिरी लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। जबकि हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत को पार्टी ने लैंसडाउन से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इन दो नामों के अलावा 

सूर्यकांत धस्मान - देहरादून कैंटमोहित उनियाल - डोईवाला जयेंद्र चंद्र रमोला - ऋषिकेषश्रीमति बर्खा रानी - ज्वालापुर - एससीवीरेंद्र कुमार जाति - झबरेड़ा - एससीसुभाष चौधरी - खानपुरडॉ. अंतरिक्ष सैनी - लक्सर श्रीमित संध्या डालाकोटी - लालकुंआमहेंद्र पाल सिंह - कालाढूंगी  

पार्टी की पहली सूची में थे 53 नाम

इससे पहले शनिवार की देर रात पार्टी ने 53 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पार्टी की जारी पहली सूची में 18 विधानसभा सीटों पर पार्टी नए प्रत्याशी उतारे हैं। साल 2017 में चुनाव लड़े कई प्रत्याशियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। अब तक कांग्रेस ने अपने 64 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। छह प्रत्याशियों की अभी घोषणा होना बाकी है। 

सीएम धामी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे कापड़ी

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। कापड़ी युवा चेहरा हैं। पिछले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उनका कद ऊंचा किया है। इससे पहले वे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

14 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

बता दें कि राज्य की 70 विधानसभा सीट में एक ही चरण में मतदान होना है। यह मतदान गोवा चुनाव के साथ 14 फरवरी को कराया जाएगा और चुनाव परिणाम 10 मार्च को पांचों राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, मणिपुर) के एक साथ आएंगे।   

टॅग्स :कांग्रेसउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022हरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए