लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: राहुल -प्रियंका ने आखिरकार हरीश रावत को मनाया ,सत्ता वापसी पर होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

By शीलेष शर्मा | Updated: December 24, 2021 17:57 IST

उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए पैदा हुआ संकट अब खत्म नजर आ रहा है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की पहल के बाद हरीश रावत की नाराजगी खत्म हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तराखंड में कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर हरीश रावत फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। यह आश्वासन राहुल गांधी ने हरीश रावत को मुलाका के दौरान दिया, जिसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस में उठा राजनीतिक भूचाल समाप्त हो गया है। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार हरीश रावत की नेतृत्व से नाराजगी कल देर रात उसी समय समाप्त हो गयी थी जब प्रियंका गांधी ने उनसे फोन पर बातचीत कर सोनिया गांधी का संदेश दिया। 

प्रियंका गांधी की रावत से हुई चर्चा के बाद पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रावत से विस्तार से चर्चा कर राहुल के साथ उनकी मुलाकात तय होने की जानकारी दी। 

हरीश रावत की नाराजगी खत्म

राहुल से मुलाकात के बाद लोकमत से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जायेगा तथा प्रचार अभियान समिति के प्रमुख होने के नाते वही चुनाव का संचालन करेंगे। 

राहुल से मुलाकात के बाद हरीश रावत ने पत्रकारों से बात करते हुए गुनगुनाते हुए अंदाज में कहा- 'कदम, कदम बढ़ाए जा...कांग्रेस के गीत गाए जा।'

सूत्र बताते हैं कि राहुल ने प्रदेश के दूसरे नेताओं को भी संदेश भेजा है कि वह रावत के निर्देशों के अनुसार काम करें। दिलचस्प ये भी है कि सोनिया सीधे तौर पर पूरे विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहीं थी लेकिन इस विवाद को विराम देने का काम उनके इशारे पर हो रहा था। प्रियंका की रावत से फोन पर चर्चा भी सोनिया के कहने पर हुई थी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि हरीश रावत को मनाने के बाद अब राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव के पर कतरे जाने के संकेत हैं। 

टॅग्स :हरीश रावतउत्तराखण्डकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप