लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार: जिला जेल के 70 कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कई रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी, आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू

By आजाद खान | Updated: August 4, 2022 13:13 IST

बताया जा रहा है कि जिला जेल में हेपेटाइटिस जांच का एक शिविर लगा था जिसमें कैदियों की कोरोना जांच भी हुई थी। इस जांच में 937 कैदियों के के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार जिले के एक जेल में 70 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अभी भी 300 कैदियों की रिपोर्ट आनी बाकी है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। इसे देखते हुए जेल अधिकारियों ने आइसोलेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि यह संख्या आगे और भी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ कैदियों के रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। 

दरअसल, यह खुलासा तब हुआ है जब जेल में हेपेटाइटिस (Hepatitis) और अन्य जांच के लिए शिविर लगाए गए थे। इस शिविर में कोरोना की जांच भी की गई थी। इस जांच के बाद कैदियों की संक्रमित होने की खबर सामने आई है। 

ऐसे में अब कैदियों के आइसोलेशन को लेकर भी विचार किया जा रहा है और जेल अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि उन्हें एहतियात कुछ दिनों तक आइसोलेट भी किया जाएगा। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था जिसमें कैदियों की कोरोना जांच भी कराई गई थी। ऐसे में करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे जिसमें से जांच के बाद 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

फिलहाल केवल 500 कैदियों की ही रिपोर्ट अभी सामने आई है और अभी भी करीब 300 रिपोर्ट के आने का इन्तेजार किया जा रहा है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि कैदियों के संक्रमित होने की संख्या और भी बढ़ सकती है। 

जेल अधिकारियों ने उठाया जरूरी कदम

जानकारी के अनुसार, जिन कैदियों की कोरोना चांज की गई है उन में कोरोना के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए थे। वहीं जेल में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद कारगर में हंगामा मच गया है। 

ऐसे में जेल अधिकारियों द्वारा जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया गया है। इसके तहत और जांच के लिए सैंपलिंग को बढ़ाने का भी आदेश दे दिया गया है। 

आइसोलेशन की प्रक्रिया हुई शुरू

इस पर बोलते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि यह जो कोरोना की जांच की गई थी वह बिना अनुमति हुई थी। उन्होंने कहा कि जांच करने वाले अधिकारियों को जेल अधिकारी को कोरोना टेस्ट करने से पहले बता देना चाहिए था, इस तरीके से बिना बताए जांच करने पर उन्होंने एतराज जताया है। 

आइसोलेशन प्रक्रिया पर बोलते हुए आर्य ने कहा है कि कैदियों की आइसोलेशन पीरियड खत्म हो चुकी है। ऐसे में एतिहात के तौर पर दो दिन तक आइसोलेशन किया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तराखण्डHaridwarकोविड-19 इंडियाजेलjail
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?