लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने की पीएम मोदी की तारीफ, खुद को बताया छोटा सा सिपाही

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2022 09:31 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात पार्टी के अध्यक्ष सीआर पाटिल पाटीदार नेता को भाजपा में शामिल करेंगे।हार्दिक पटेल ने 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।" गुजरात पार्टी के अध्यक्ष सीआर पाटिल पाटीदार नेता को भाजपा में शामिल करेंगे। 

महीनों तक कांग्रेस के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करने के बाद हार्दिक पटेल ने 18 मई को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व पर गुजरात के वास्तविक मुद्दों में उदासीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद पटेल ने कहा था कि यह एक तथ्य है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में पाटीदार आरक्षण आंदोलन (उनके नेतृत्व में) के कारण कांग्रेस को काफी फायदा हुआ था। हालांकि मुझे कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद भी मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। मुझे पार्टी की प्रमुख बैठकों में भी आमंत्रित नहीं किया गया था। इसने पिछले तीन वर्षों के दौरान कभी भी मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था नहीं की।

हालांकि हार्दिक पटेल ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वह भाजपा में शामिल होंगे या नहीं लेकिन उन्होंने विकल्प खुला रखा क्योंकि वह राम मंदिर, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों पर भाजपा की प्रशंसा करते रहे हैं। इससे पहले कि यह पुष्टि हो जाती कि 28 वर्षीय भाजपा में शामिल होंगे, ऐसी अटकलें थीं कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जिसे हार्दिक पटेल ने कभी खारिज नहीं किया। हालांकि, गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या के बाद पटेल ने पंजाब में आप सरकार पर निशाना साधा था। ऐसे में सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा था।

टॅग्स :हार्दिक पटेलBharatiya Janata Partyनरेंद्र मोदीगुजरातकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी