लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को लगा तगड़ा झटका

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 11:00 IST

हार्दिक पटल ने कांग्रेस पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ पटेल पार्टी पर हमलावर होते हुए भी नजर आए। बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि हार्दिक पटेल पार्टी के कुछ नेताओं से नाराज थे। इसके चलते ही उनके द्वारा कांगेस पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच हाल ही में हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हटा दिया था। पटेल ने कुछ दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई थी।

गांधीनगर:गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, बुधवार को हार्दिक पटल ने कांग्रेस पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ पटेल पार्टी पर हमलावर होते हुए भी नजर आए। बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि हार्दिक पटेल पार्टी के कुछ नेताओं से नाराज थे। इसके चलते ही उनके द्वारा कांगेस पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

हालांकि, पटेल ने इन अटकलों को सही साबित करते हुए आज अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच हाल ही में हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हटा दिया था। पटेल ने कुछ दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई थी। गुजरात में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए पाटीदार समुदाय के आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने ट्विटर पर अपने नए प्रोफाइल में खुद को 'गौरवान्वित भारतीय देशभक्त' बताया है।

वहीं, हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।

टॅग्स :हार्दिक पटेलकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट