लाइव न्यूज़ :

गुजरात: RSS का फार्मूला अपनाकर हार्दिक पटेल खोलेंगे बीजेपी सरकार की 'पोल', बनाई रणनीति

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2018 09:22 IST

हार्दिक पटेल ने गुजरात विधान सभा चुनाव में राज्य की जनता से बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की थी।

Open in App

पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ कमर कस ली है।  हार्दिक ने मंगलवार (23 जनवरी) को कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर प्रचारकों की टीम स्थापित करेंगे जो जनता को सरकार की खामियों को बताएंगे। वह इसके लिए 2,490 प्रचारकों की एक टीम तैयार करेंगे, जो राज्य भर में  सरकारी नीतियों  की खामियों को बताकर लोगों को अपने हक के बारे में जागरुक करेंगे।

ये प्रचारक बीजेपी सरकार के द्वारा जनता को दिए जाने वाली योजनाओं के बारे में बताएं जो उनको लाभ नहीं दे रही हैं। हार्दिक इसके लिए शहरी इलाकों को अपना मुख्य केंद्र बनाएंगे। सरकार के खिलाफ इस नई पहल पर हार्दिक का कहना है कि वह आरएसएस की तरह से प्रचार करके सरकार की खामियों से जनता को रुबरु करवाएंगे। 

इसके लिए हम 256 नेताओं की टीमों का निर्माण करेंगे। उन्होंने बताया ये सरकार के खिलाफ एक कैंपेन होगा जो जनता को खामियों के बारे में बताएंगे। इतना ही नहीं इसके लिए हार्दिक सोशल मीडिया का भी प्रयोग करेंगे। हार्दिक इससे पहले पीएएएस टीम का गठन, 182 सदस्यों के साथ किया था। जिसको वह भंग कर चुके हैं। वहीं, आरएसएस की ओर से कहा गया है कि हार्दिक मानसिक रूप से बिमार हैं, वह जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं।

दिसंबर 2017 में हुए गुजरात विधान सभा चुनाव के दौरान हार्दिक पटेल ने राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की थी। बीजेपी राज्य में बहुमत पाने में कामयाब रही लेकिन पाटीदार वोटों का उसे काफी नुकसान हुआ और उसे 2012 विधान सभा की तुलना में करीब डेढ़ दर्जन सीटें कम मिलीं।

टॅग्स :हार्दिक पटेलआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर