लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल का दावा, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने पद से दिया इस्तीफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 23:46 IST

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को गुजराज की राजनीति को हिला देने वाला दावा किया। हार्दिक ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे का दावा किया है।

Open in App

गांधीनगर, 14 जून:  पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को गुजराज की राजनीति को हिला देने वाला दावा किया। हार्दिक ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे का दावा किया है। इस दावे के बाद गुजरात की सियासत मे हलचल शुरू हो गई। लेकिन इस पूरे प्रकरण पर रूपाणी ने इसे 'असत्य' और 'झूठी अफवाह' बताकर खारिज कर दिया है।

गुरुवार को हार्दिक पटेल ने राजकोट के दौरे के दौरान कहा कि सीएम रूपाणी ने उनकी पार्टी द्वारा कहे जाने के बाद कैबिनेट की बैठक में इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि  रूपाणी से इस्तीफे के लिए कहा गया था क्योंकि वह सही ढंग से शासन संभालने में नाकामयाब रहे हैं। दस दिनों के अंदर राज्य में एक नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी पाटीदार या राजपूत नेता को नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करेगी।वहीं, इ्स बयान  के सुर्खियों में आ जाने के बाद सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि इस्तीफे का कोई सवाल नहीं उठता। उन्होंने कहा कि वह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। हार्दिक पटेल पर निशाना साधते हुए  उन्होंने कहा कि र्दिक जैसे लोगों का काम अफवाह के दम पर ही चल रहा है। 

ये लोग रोज कोई न कोई अफवाह फैलाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह जानबूझ कर मीडिया में इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी है कि इस्तीफा राजभवन में राज्यपाल को दिया जाता है, कैबिनेट बैठक में नहीं। विजय रुपाणी 2017 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

टॅग्स :हार्दिक पटेलविजय रुपानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील