लाइव न्यूज़ :

तेल खरीद पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी- हमारे उपभोक्ताओं के लिए दूसरे देश की सरकार जिम्मेदार नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 14, 2022 15:03 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं हाल ही में अमेरिका में था। मैंने कहा कि हम जहां से चाहेंगे वहां से तेल खरीदेंगे। उस पर हमारा कोई वश नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सच तो ये है कि किसी ने हमें इसे खरीदने के लिए भी नहीं कहा।उन्होंने कहा कि क्या मैं अपने उपभोक्ताओं के लिए जिम्मेदार हूं या किसी अन्य देश की सरकार मेरे उपभोक्ताओं के लिए जिम्मेदार है?उन्होंने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए किसी अन्य देश की सरकार जिम्मेदार नहीं है।

जयपुर: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को एक बार फिर तेल खरीद के मुद्दे पर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए किसी अन्य देश की सरकार जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पास अपनी तेल खरीद के संबंध में कोई बाध्यता नहीं है। पुरी ने कहा, "मैं हाल ही में अमेरिका में था। मैंने कहा कि हम जहां से चाहेंगे वहां से तेल खरीदेंगे। उस पर हमारा कोई वश नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "सच तो ये है कि किसी ने हमें इसे खरीदने के लिए भी नहीं कहा...क्या मैं अपने उपभोक्ताओं के लिए जिम्मेदार हूं या किसी अन्य देश की सरकार मेरे उपभोक्ताओं के लिए जिम्मेदार है?" पुरी ने शुक्रवार को सीतापुरा में जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में तीन दिवसीय 5वें दक्षिण एशियाई भूविज्ञान सम्मेलन जीईओ इंडिया 2022 में ये कहा।

बता दें कि जब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वॉशिंगटन डीसी में थे तो उन्होंने जोर देकर कहा था, "क्या मुझे किसी ने रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए कहा है? इसका उत्तर ना है। भारत जहां कहीं से भी तेल खरीदेगा, उसका सीधा सा कारण यह है कि इस तरह की चर्चा को भारत की उपभोग करने वाली आबादी तक नहीं ले जाया जा सकता है।"

यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से भारत ने रूस और पश्चिमी देशों के बीच एक मध्य मार्ग बनाने की कोशिश की है और अब तक क्रेमलिन के साथ अपने आर्थिक संबंधों को काटने के लिए पश्चिमी दबाव का बड़े पैमाने पर विरोध किया है। विदेश विभाग के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, रूस के हथियारों और तेल पर भारत की निर्भरता को लेकर अमेरिका भारत के साथ गहरी बातचीत कर रहा है।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलडीजलरूसयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार