लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने राहुल से पूछा-सिद्धू भारतीय जवानों के साथ हैं या पाकिस्तान के

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2018 19:08 IST

हरसिमरत कौर ने कहा कि सिद्धू वहां के जनरल को गले लगा रहे हैं। जबकि, उनके ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए, ऐसे में आखिर क्या खिचड़ी पक रही है। इस पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री कौर ने कहा कि पांच राज्यों में इस बार भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। 

Open in App

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कांग्रेस नेता और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तानी जनरल से गले मिलने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को इस मामले में जबाब देना चाहिए कि वो भारतीय जवान के साथ है या पाकिस्तान के साथ। उन्होंने कहा कि लगता सिद्धू पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय बन गए हैं। 

हरसिमरत कौर ने कहा कि सिद्धू वहां के जनरल को गले लगा रहे हैं। जबकि, उनके ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए, ऐसे में आखिर क्या खिचड़ी पक रही है। इस पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री कौर ने कहा कि पांच राज्यों में इस बार भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस साल के घोटाले वाले शासन को कोई भूला नहीं है। गरीबों तक घर हो या सिलेंड और बिजली पहुंचाने का काम सिर्फ मोदी जी ने किया है, कोई और प्रधानमंत्री नहीं। 

वहीं, बिहार के खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के एकनिया में बने बिहार के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि फूड प्रोसेसिंग का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने फूड पार्क की प्रमोटर कंपनी के निदेशक को आडे हाथ लेते हुए नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कहा कि फूड प्रोसेसिंग का कार्य पूरा होने के बाद ही उदघाटन किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के एकनिया में बने बिहार के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर आज खगड़िया पहुंची थीं। यहां फूड प्रोसेसिंग का कार्य पूरा नहीं देख वह बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि कहा जब तक फूड प्रोसेसिंग का कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक वह उद्घाटन नहीं करेंगी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कागज पर काम नहीं होता है। जनता ने चुन कर काम करने के लिए भेजा है। जब तक काम पूरा नहीं होगा, उद्घाटन नहीं कर सकती हैं। यह सब कांग्रेस के शासनकाल में होता था। कांग्रेस के शासनकाल में देश मे 45 मेगा फूड पार्क का शिलान्यास क्या गया था। लेकिन, मात्र दो मेगा फूड पार्क पर फूड प्रोसेसिंग का कार्य पूरा हुआ। इसमें एक पतंजलि बाबा रामदेव का है जो अपने दम पर काम को पूरा किया है। 

दूसरा हैदराबाद में पूरा हुआ था। अन्य सभी मेगा फूड पार्क को रद कर दिया गया। काम करनेवाले निवेशकों को मेगा फूड पार्क निर्माण की स्वीकृति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में चार वर्षों में 15 मेगा फूड पार्क में फूड प्रोसेसिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। किसानों को फायदा होने लगा है। युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है। 

यहां बता दें कि बिहार का पहला मेगा फूड पार्क खगड़िया में 128 करोड़ की लागत से बनाया गया है। निर्माण कार्य हुआ है, लेकिन फूड प्रोसेसिंग का कार्य आरंभ नहीं हुआ था इसलिए केंद्रीय मंत्री ने प्रिस्टिन कंपनी के निदेशक को आड़े हाथ लेते हुए नाराजगी जताई। 

प्रमोटर कंपनी प्रिस्टिन को फूड प्रोसेसिंग का कार्य पूरा करने के बाद उद्घाटन करने को कहा। मौके पर खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, जिला परिषद अध्यक्ष स्वेता भारती आदि मौजूद थे।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसबिहारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील