लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga: RSS-मोहन भागवत ने ट्विटर पर बदली अपनी डीपी, पारंपरिक भगवा झंडे की जगह लहराया तिरंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 07:31 IST

तिरंगे विवाद पर बोलते हुए आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा है कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस और मोहन भागवत ने अपना डीपी बदलकर तिरंगा कर दिया है। इससे पहले उनके डीपी नहीं बदलने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आरएसएस और मोहन भागवत पर राष्ट्रध्वज को लेकर सवाल भी उठाए थे।

RSS Tiranga DP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे का चित्र लगाया है। 

यही नहीं संगठन के प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपना डीपी बदलकर तिरंगा लगाया है। आपको बता दें कि इससे पहले आरएसएस और मोहन भागवत के डीपी नहीं बदलने को लेकर विवाद भी हुआ था। 

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों पर अपनी ‘प्रोफाइल’ तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया था। 

इसके बाद कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं और आम लोगों ने अपने डीपी में तिरंगा लगाया था। लेकिन आरएसएस और मोहन भागवत ने अपना डीपी नहीं बदला था। जिसको लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज के प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करने लगे थे। इसको लेकर विवाद हुआ था। 

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संघ का स्पष्ट जिक्र करते हुए इसी महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्रध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा। 

नरेंद्र ठाकुर ने जवाब दिया था

इस पर बोलते हुए आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा है कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। 

संघ ने अपने सोशल मीडिया खाते की अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर अपने संगठन के झंडे को हटाकर राष्ट्रध्वज लगाया। 

ठाकुर ने आगे कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने अपने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के दौरान लोगों से अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराने या प्रदर्शित करने का आग्रह किया है। 

सुनील आंबेकर ने क्या कहा था

वहीं पहले, आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा था कि इस तरह की चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि आरएसएस ‘हर घर तिरंगा’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों को पहले ही अपना समर्थन दे चुका है।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतहर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीकांग्रेसJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए