Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त आने में कुछ दिन बाकी रह गए हैं। साल 2022 से मोदी सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक किया जाएगा। देश के 1.6 लाख डाक घरों से तिरंगा खरीदा जा सकता है। 25 रुपए में एक तिरंगा दिया जाएगा।
http://epostoffice.gov.in पर ऑनलाइन खरीद भी हो सकती है। पिछले साल 23 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया गया था। छह करोड़ लोगों ने अपनी selfie HGT वेबसाइट पर डाली थी। भारतीय डाक विभाग को काम सौंपा गया है। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि डाक विभाग ने स्वतंत्रता दिवस, 2023 के लिए वार्षिक 'हर घर तिरंगा' अभियान 2.0 शुरू किया है।
अधिकारी ने कहा कि यह पहल पिछले साल भारत की आजादी के अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए शुरू की गई थी और इसे लोगों से भारी प्रतिक्रिया मिली थी। एक अधिकारी ने कहा कि इस साल बिक्री और भी अधिक होगी। सरकार और डीओपी ने सभी नागरिकों से अपने घरों, कार्यालयों, सोसायटी आदि में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है।
आप जल्दी से नजदीकी डाकघर जाकर घरीद सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं। घर या कार्यलय में तिरंगा फहराकर सेल्फी लेकर हैशटैग #IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।