लाइव न्यूज़ :

हर घर नल योजनाः गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़ा यूपी ने, जानें पहले नंबर पर कौन राज्य, देखें टॉप 5 लिस्ट

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 6, 2023 18:28 IST

Har Ghar Nal Yojana: यूपी में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी के 36.59 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सरकार का संकल्प पूरा हो चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देटैप कनेक्शन के जरिये 5,82,70,302 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं.राजस्थान में 36.47 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक ही हर घर जल पहुंचा है. यूपी में जहां प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं.

लखनऊः उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने हर घर नल योजना के तहत नल कनेक्शन देने के मामले में गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़ दिया हैं. अब यूपी नल कनेक्शन देने में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पहले स्थान पर बिहार है, जहां 1,59,10,093 परिवारों तक टैप कनेक्शन पहुंच गया है.

 

 

दूसरे स्थान महाराष्ट्र का है, जहां 1,09,98,678 परिवारों को टैप कनेक्शन के जरिये पानी मिलने लगा है. तीसरे स्थान पर अब यूपी हैं, जहां गुरुवार 97 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंच चुका है. प्रदेश सरकार का दावा है कि जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से अब यूपी में 97,11,717 से अधिक परिवारों तक टैप कनेक्शन के जरिये 5,82,70,302 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं.

जबकि देश के प्रमुख राज्य गुजरात में 91,18,449,  तमिलनाडु में 79,62,581 और राजस्थान में 39,33,140 टेप कनेक्शन दिए जा चुके हैं. यूपी में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव बताते हैं, यूपी के 36.59 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सरकार का संकल्प पूरा हो चुका है.

जबकि राजस्थान में 36.47 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक ही हर घर जल पहुंचा है. अनुराग के अनुसार, यूपी में जहां प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं, वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 5 हजार से अधिक है.

बीती फरवरी में यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को पछाड़ कर 81 लाख से अधिक परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाया था. और यह सिलसिला तेजी से जारी है. अनुराग श्रीवास्तव  का दावा है कि बहुत जल्द यूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की जल जीवन मिशन की महत्वाकांक्षी योजना में नंबर वन हो जाएगा.

नल कनेक्शन देने वाले टॉप 5 राज्य

राज्य   :  नल कनेक्शनों की संख्या

बिहार   :  1,59,10,093

महाराष्ट्र  : 1,09,98,678

यूपी       : 97,11,717

गुजरात   : 91,18,449

तमिलनाडु : 79,62,581।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रबिहारराजस्थानमध्य प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर