लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2025: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बढ़ाई गई सुरक्षा, हनुमान जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 11:28 IST

Hanuman Jayanti 2025: पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में सुरक्षा बढ़ा दी है और शनिवार को इलाके में होने वाले हनुमान जयंती जुलूस से पहले यातायात सलाह जारी की है।

Open in App

Hanuman Jayanti 2025: दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के मद्देनजर जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों ने इलाके में शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है जिसे देखते हुए अधिकारी सतर्क हैं। 

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर, त्वरित कार्रवाई बल(आरएएफ) की इकाइयों और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को जहांगीरपुरी के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ 

डीसीपी (उत्तर पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा कि उन्होंने उस क्षेत्र में “शोभा यात्रा” की अनुमति दे दी है, जहां अप्रैल 2022 में जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे। अधिकारी ने कहा, “कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।”

जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कानून प्रवर्तन एजेंसी को 2022 की झड़पों के कारण यात्रा की अनुमति देने से पुलिस के इनकार के खिलाफ एक याचिका के जवाब में जहांगीरपुरी में जुलूस की अनुमति देने पर “समय पर निर्णय” लेने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने अपने 9 अप्रैल के आदेश में कहा, “2022 में कोई अप्रिय घटना जुलूसों के आयोजन को अनिवार्य रूप से नहीं रोक सकती है,” उन्होंने कहा कि “पर्याप्त व्यवस्था करना पुलिस का दायित्व है”।

टॅग्स :हनुमान जयंतीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्लीदिल्ली पुलिसरेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी