लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से बचने की दी सलाह

By अंजली चौहान | Updated: April 23, 2024 07:51 IST

Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हनुमान जयंती के अवसर पर रास्तों और सड़कों को लेकर खास इंतजाम किए हैं।

Open in App

Hanuman Jayanti 2024: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार हनुमान जयंती के मौके पर लोग जुलूस निकालकर त्योहार मनाते हैं। 23 अप्रैल यानी आज देश के कई शहरों में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा जिसके लिए प्रशासन ने अपनी व्यवस्था कर ली है। त्योहार के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई रास्तों पर डाइवर्जर और दूसरे रास्तों पर जाने की सलाह दी गई है। कई धार्मिक संगठन मंगलवार को शहर के कुछ हिस्सों में जुलूस निकालकर त्योहार मनाने वाले हैं।कनॉट प्लेस के पास बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान मंदिर समिति ने विशाल उत्सव आयोजित किया।

गौरतलब है कि दोपहर के समय लगभग 50,000 से 60,000 भक्तों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें सात रथों के साथ 1,000-1,500 लोग भाग लेंगे, जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा।

इन रास्तों पर जानें की मनाही

एडवाइजरी में जीपीओ से लेकर आउटर सीसी, बाबा कारक सिंह मार्ग, आउटर सीसी कनॉट प्लेस, पंचकुइयां रोड, मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, अशोक रोड और जनपथ तक जाने से बचने का भी सुझाव दिया गया है। 

एडवाइजरी में कहा गया है कि ट्रैफिक को आउटर सीसी बाबा खड़क सिंह मार्ग, राउंडअबाउट जीपीओ, राउंडअबाउट पटेल चौक, राउंडअबाउट विंडसर प्लेस से डायवर्ट किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सड़कों से बचकर/बाईपास होकर सहयोग करें और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।

सलाह में कहा गया है कि जो लोग आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डों की ओर जा रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :हनुमान जयंतीDelhi Traffic Policeट्रैफिक नियमदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील