लाइव न्यूज़ :

संसद में उठा निर्भया के दोषियों को फांसी दो, संजय सिंह बोले-तारीख पर तारीख... यह हो रहा है

By भाषा | Updated: February 4, 2020 14:02 IST

सभापति ने कहा कि दोषियों को सभी कानूनी अवसर दिए जा रहे हैं। ‘‘हम देश में इस तरह की चीजें नहीं होने दे सकते। लोगों की धैर्य खत्म हो रहा है। फैसले को यथाशीघ्र कार्यान्वित होते नजर आना चाहिए।’’ सदन में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दोषियों की सजा में विलंब के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने कहा कि पीड़ितों को न्याय समय पर मिल जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है लेकिन सजा की तामील में विलंब होता जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिए जाने में हो रहे विलंब का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा में मंगलवार को मांग की कि सजा की तामील के लिए राष्ट्रपति या भारत के प्रधान न्यायाधीश को हस्तक्षेप करना चाहिए।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर मुद्दा है और अदालत के आदेश का यथाशीघ्र कार्यान्वयन किया जाना चाहिए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है लेकिन सजा की तामील में विलंब होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंह ने कहा 2012 में हुई इस घटना के बाद पूरा देश आंदोलित हो कर सड़कों पर आ गया था लेकिन दोषियों की फांसी बार बार टलती जा रही है।

उन्होंने कहा ‘‘तारीख पर तारीख... यह हो रहा है।’’ इस दौरान संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सभापति के आसन के समक्ष नारेबाजी कर रहे कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य मौन रहे। संजय सिंह ने कहा कि पीड़ितों को न्याय समय पर मिल जाना चाहिए।

सभापति ने कहा ‘‘यह अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर मुद्दा है और अदालत के आदेश का यथाशीघ्र कार्यान्वयन किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के कार्यान्वयन में विलंब को लेकर लोग चिंतित और व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग व्यवस्था में हैं, उन्हें अपने दायित्व पूरे करने चाहिए।

सभापति ने कहा कि दोषियों को सभी कानूनी अवसर दिए जा रहे हैं। ‘‘हम देश में इस तरह की चीजें नहीं होने दे सकते। लोगों की धैर्य खत्म हो रहा है। फैसले को यथाशीघ्र कार्यान्वित होते नजर आना चाहिए।’’ सदन में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दोषियों की सजा में विलंब के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया।

इस पर आप सदस्यों ने आपत्ति जाहिर की। उल्लेखनीय है कि पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा निर्भया के साथ 16 दिसंबर की रात एक निजी बस में उसके चालक सहित छह लोगों ने बलात्कार किया और बेरहमी से उसे तथा उसके दोस्त को पीटा था। बाद में दोनों को चलती बस से बाहर फेंक दिया गया था।

निर्भया को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस मामले को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए और कठोर कानून बनाने की मांग की गई थी। निर्भया मामले में लिप्त एक व्यक्ति ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य दोषी नाबालिग था जिसे तीन साल की सजा दी गई और सजा पूरी करने के बाद उसे अन्यत्र भेज दिया गया। शेष चार को अदालत ने दोषी ठहरा कर मौत की सजा सुनाई। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदएम. वेकैंया नायडूनिर्भया गैंगरेपदिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसप्रकाश जावड़ेकरसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए