लाइव न्यूज़ :

J&K आतंकी मुठभेड़ में शहीद जवानों को राजनाथ सिंह ने किया नमन, बोले- जांबाजों ने दिखाया अदम्य साहस

By गुणातीत ओझा | Updated: May 3, 2020 11:49 IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत शहीद हुए पांच जवानों को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि दी है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन सैनिकों ने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत शहीद हुए पांच जवानों को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि दी है।राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन सैनिकों ने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत शहीद हुए पांच जवानों को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि दी है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन सैनिकों ने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। रक्षामंत्री कहा, ''जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हमारे सैनिको की मौत से जो क्षति हुई है। उससे मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने देश के लिए अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बड़ा बलिदान दिया है। वह उनके इस साहस और बलिदान को कभी भूल नही सकते।''

कर्नल, मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकवादी ढेर

उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा दो आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शनिवार को एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया और कर्नल शर्मा नागरिकों को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि जब बंधकों को छुड़ाया जा रहा था तो बचाव टीम पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। बचाव टीम में एक लांस नायक और एक राइफलमैन भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया क्योंकि उनका कर्नल या उनकी टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं।

नागरिकों को बचाते-बचाते हो गए शहीद

हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इसमें सेना की राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हुए। नागरिकों को आजाद कराने के लिए सेना के कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश घर में घुसे। पांच लोगों की इस टीम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर शकील काजी भी शामिल थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरकश्मीर मुठभेड़राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप