लाइव न्यूज़ :

'हाथ का पंजा' होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा : गुर्जर

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:33 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पार्टी के भीतर उठती मांग के विपरीत पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा है कि कार्यकर्ता और 'कांग्रेस का पंजा' ही चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे। गुर्जर ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, "कांग्रेस कभी भी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करके चुनाव नहीं लड़ती। हमारे पार्टी कार्यकर्ता और हमारा पंजा (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे।" गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने पिछले दिनों संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगी। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मंचों पर प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कई बार उठ चुकी है। प्रियंका के उत्तर प्रदेश में 'राजनीतिक पर्यटक' होने के विपक्ष के दावों पर गुर्जर ने कहा, ‘‘प्रियंका कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं, न कि उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष। वह राष्ट्रीय नेता हैं और उन्हें अन्य जगहों पर भी समय देना होता है। विपक्ष के आरोप बे-सिरपैर के हैं।’’ प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में गुर्जर ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पार्टी कार्यकर्ता एक-एक ग्राम पंचायत में 75 घंटे गुजारेंगे। इस दौरान वे दिन में एक घंटे श्रमदान भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए