लाइव न्यूज़ :

हमीरपुरः शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के 25 सदस्य पर ततैये हमला?, 5 की हालत नाजुक, दूल्हा-अन्य गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 15:57 IST

Hamirpur: दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देततैये के अचानक हमले से हड़कंप मच गया और सभी लोग बचने की कोशिश करने लगे।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उनमें से पांच की हालत नाजुक है।दूल्हा एवं कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव में एक असामान्य घटना में सोमवार सुबह शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के 25 सदस्य उस समय ततैये के हमले में घायल हो गए, जब वे मंदिर गए थे। यह घटना उस समय घटी जब दूल्हा नवीन सिंह और उसके परिवार के सदस्य शादी की रस्म निभाने गुगा मंदिर गए थे। पूजा करने के बाद नवीन सिंह के परिवार के सदस्यों पर मंदिर परिसर के पास अचानक ततैये ने हमला कर दिया और उन्हें डंक मार दिया। ततैये के अचानक हमले से वहां हड़कंप मच गया और सभी लोग बचने की कोशिश करने लगे।

दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उनमें से पांच की हालत नाजुक है, जबकि दूल्हा एवं कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

ततैये के हमले के बाद परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया और शादी की रस्में कुछ समय के लिए रोक दी गईं। इससे पहले शनिवार शाम को बिलासपुर जिले के कर यालग (जोल) गांव में घास काट रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशPoliceडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए