लाइव न्यूज़ :

Haldwani violence: शहर के बाहरी इलाकों से हटा कर्फ्यू, 3 एफआईआर और 5 गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 13:49 IST

Haldwani violence: उत्तराखंड के हल्‍द्वानी में हुई हिंसा में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा 3 एफआईआर की गई हैं और 5 की गिरफ्तारियां हुई हैं। खास बात यह है कि पुलिस के द्वारा बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू वापिस ले लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के हल्‍द्वानी में हुई हिंसा 3 एफआईआर की गई5 की गिरफ्तारियां हुई हैं बाहरी क्षेत्रों से हटाया गया कर्फ्यू एडीजी कानून एवं व्‍यवस्‍था के अनुसार, जल्द ही और भी गिरफ्तारियां होंगी

Haldwani violence: उत्तराखंड के हल्‍द्वानी में हुई हिंसा में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा 3 एफआईआर की गई हैं और 5 की गिरफ्तारियां हुई हैं। खास बात यह है कि पुलिस के द्वारा बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू वापिस ले लिया गया है। लगातार इलाके में पुलिस बल के द्वारा शांति मार्च किया जा रहा है। फिलहाल, यहां शांति का माहौल है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एडीजी कानून एवं व्‍यवस्‍था अंशुमान ने बताया कि हल्द्वानी में हालात बिल्कुल सामान्य हैं। बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। पूरे प्रकरण में 3 एफआईआर दर्ज़ की गई है। जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है बाकी अज्ञात हैं। 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कर रही हैं जांच एडीजी कानून एवं व्‍यवस्‍था के अनुसार, पूरे मामले की छानबीन करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक 5 लोगों को मृत्यु हुई है। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना में कई पुलिसकर्मी, पत्रकार भी घायल हुए हैं। फिलहाल, यहां शांति व्यवस्थ बरकरार रखने के लिए सीआरपीए के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

सीएम ने लिया जायजा

सीएम धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध करेंगे कठोरतम कार्रवाई। सीएम ने बीते दिनों पहले आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की। पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarakhand Assemblyपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए