लाइव न्यूज़ :

हलाल बनाम झटका: गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को 'झटका' मांस खाने की शपथ दिलाई, कहा- "हलाल खाकर 'धर्म' न बिगाड़ें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2023 08:45 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में मांस खाने वाले हिंदुओं से अपील की कि वो केवल 'झटका' मांस खाएं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने बेगुसराय में मांस खाने वाले हिंदुओं से अपील की कि वो केवल 'झटका' मांस खाएं उन्होंने अपने समर्थकों को शपथ दिलाई कि वे कभी भी 'हलाल' मांस खाकर अपना 'धर्म' नहीं बिगाड़ेंगेगिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं में बलि देने की परंपरा में केवल 'झटका' की प्रथा है

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में मांस खाने वाले हिंदुओं से अपील की कि वो केवल 'झटका' मांस खाएं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों को शपथ दिलाई कि वे कभी भी हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' नहीं बिगाड़ेंगे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बेगुसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं, जो केवल 'हलाल' मांस खाते हैं। अब हिंदुओं को भी अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए औक केवल 'झटका' मांस ही खाने में प्रयोग करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हिंदुओं में बलि देने की परंपरा में 'झटका' की प्रथा है। जब भी हिंदू ' पशु बलि' देते हैं तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए उन्हें कभी भी 'हलाल' मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका पर कायम रहना चाहिए।"

इसके साथ ही उन्होंने एक नए बिजनेस मॉडल की जरूरत पर भी जोर दिया, जिसमें बूचड़खाने और मांस बेचने वाली दुकानें केवल झटका मांस की ही बिक्री करेंगी।

मालूम हो कि पिछले महीने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का अनुसरण करते हुए बिहार सरकार से मांग की थी कि वो भी अपने यहां खाद्य उत्पादों पर हलाल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में हलाल प्रमाणीकरण और सामाजिक रूप से भेदभावपूर्ण और आतंकवादी गतिविधियों में संभावित भागीदारी के बीच कथित संबंध को लेकर अपनी चिंता जताई थी।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने जोर देते हुए कहा कि इस तरह के प्रमाणीकरण का इस्लामी मानकों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ''हलाल सर्टिफिकेशन और बिजनेस के पीछे कोई बड़ी साजिश होने की आशंका निराधार नहीं है।''

टॅग्स :गिरिराज सिंहबेगूसरायपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण