लाइव न्यूज़ :

हासन को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, आराम के बाद चुनाव प्रचार फिर से शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:03 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जनवरी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन को एक सर्जरी के बाद शुक्रवार को यहां एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह कुछ हफ्तों के आराम के बाद विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान फिर से शुरू करेंगे। यह जानकारी उनकी पार्टी की ओर से दी गई।

हासन ने अपने प्रचार अभियान का पहला चरण कुछ दिन पहले पूरा किया था। हासन को उनके दाहिने पैर की हड्डी के हल्के संक्रमण के सिलसिले में एक सर्जरी के लिए यहां श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की एक बुलेटिन में कहा गया है कि एमएनएम प्रमुख की 19 जनवरी को एक सर्जरी की गई। वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी गई। बुलेटिन में कहा गया है कि हासन को पूरी तरह से ठीक होने के लिए चिकित्सकीय सलाह दी गई है।

पार्टी की ओर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुछ हफ्तों के आराम के बाद, हासन अपने चुनाव अभियान को फिर से शुरू करेंगे और एमएनएम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके निवास पर उनसे मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव अप्रैल या मई की शुरुआत में होने की संभावना है। एमएनएम प्रमुख ने दिसंबर में अपना प्रचार अभियान शुरू किया था और प्रचार अभियान के पहले चरण में तमिलनाडु के कई क्षेत्रों का दौरा किया।

हासन ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले कहा था कि कुछ साल पहले हुई एक दुर्घटना के कारण उन्हें पैर की एक सर्जरी करानी पड़ी थी और उन्हें एक अनुवर्ती सर्जरी करानी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?