लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Survey: मुगलों ने लुटेरों की तरह काम किया, ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ओवैसी और महबूबा पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 16, 2022 17:19 IST

Gyanvapi Survey: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश संविधान से चलता है, तुष्टीकरण से नहीं .. यह कार्य नेहरू जी को आजादी के तुरंत बाद कर देनी चाहिए थी।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को भी जिम्मेदार ठहराया।एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया। मुगलों ने वर्षों तक राज किया और जो काम किया उसे पूरा देश जानता है।

Gyanvapi Survey: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया। गिरिराज सिंह ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को भी जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस पर हमला किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश संविधान से चलता है, तुष्टीकरण से नहीं .. यह कार्य नेहरू जी को आजादी के तुरंत बाद कर देनी चाहिए थी। महबूबा मुफ्ती को ज्ञान होना चाहिए कि मुगलों ने वर्षों तक राज किया और जो काम किया उसे पूरा देश जानता है। मुगलों ने लुटेरों की तरह काम किया। स्वभाविक है अगर नेहरू तुष्टिकरण की राजनीति नहीं किए होते तो आज देश की ये दुर्दशा नहीं होती।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ताजमहल, ज्ञानवापी मस्जिद और कुतुब मिनार क्या-क्या बंद करेंगे? यहां 50% पर्यटन तो वो देखने के लिए आता है जो मुगलों ने बनाया है। 50% लोग यहां सिर्फ ताजमहल देखने के लिए आते हैं। जितनी भी विरासत है उसमें मुगलों का सबसे बड़ा हाथ है। उसके बाद बचा हुआ पर्यटन कश्मीर देखने आता है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जो वादे किए थे कि हम साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे। इन्होंने कहा था कि हम महंगाई को कम करेंगे। हम 15 लाख रुपए गरीबों के खाते में डालेंगे। इन सवालों का इनके पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिंदू, मुस्लिम कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाया गया है जो विभिन्न समुदायों के बीच दरार पैदा कर रहा है और उन्होंने इस प्रवृत्ति को रोकने के लिये प्रयासों का आह्वान किया।

अब्दुल्ला ने कहा कि अगर समुदायों के बीच की खाई को पाटना है, तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म और मीडिया पर लगातार हिंदू-मुस्लिम बहस जैसे घृणा भरे अभियानों को रोकना होगा। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस की सरकारों ने 2010 और 2016 में घाटी में जब अशांति चरम पर थी तब भी कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सुनिश्चित की। महबूबा ने कहा, “यहां तक कि 2010 और 2016 में अशांति चरम पर रहने के दौरान भी किसी कश्मीरी पंडित की हत्या नहीं हुई।

लेकिन नफरत का जो माहौल उन्होंने बनाया है, खासकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के बाद, एक विमर्श के जरिए दिमाग में जहर घोला जा रहा है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को उन मस्जिदों की एक सूची सौंपनी चाहिए जिन्हें वो लेना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया और अब वे वहां कुछ और बनाना चाहते हैं…मस्जिदों पर ये दावे सिर्फ नफरत को भड़काने के लिये हैं।” महबूबा ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या इन मस्जिदों को सौंपे जाने के बाद सरकार विकास के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करेगी, जैसे सालाना दो करोड़ नौकरियां प्रदान करना और ईंधन की कीमत को 2014 से पहले के स्तर पर लाना।

उन्होंने कहा, “मैंने यह पहले भी कहा है। हम मुसलमानों के लिए अल्लाह वहां हैं जहां हम सजदा करते हैं।” महबूबा ने कहा कि भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन मुगलों द्वारा बनाई गई संपत्ति के पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा, “क्या वे सब गिराएंगे? ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला …. इन सभी का निर्माण मुगलों ने किया था। हमारे देश में पचास प्रतिशत पर्यटक इन ऐतिहासिक स्थानों को देखने आते हैं।”

टॅग्स :काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीउत्तर प्रदेशगिरिराज सिंहअसदुद्दीन ओवैसीमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो