लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Case: जुमा पर अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने लोगों से की अपील, कहा वजूखाना सील होने के कारण कम तादात में पहले से पेशाब-वजू करके आए मस्जिद

By आजाद खान | Updated: May 20, 2022 09:51 IST

Gyanvapi Masjid Case: आपको बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद विवादों के चलते मस्जिद के वजूखाने को सील कर दिया गया है। यही कारण है कि अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने नोटिस जारी कर लोगों को वजू घर से करके आने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मस्जिद विवादों के बीच अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में मुस्लिम लोगों को जुमा की नमाज में कम तादात में आने की अपील की गई है। साथ ही बाहर से ही पेशाब और वजू भी करके आने को कहा गया है।

लखनऊ: कोर्ट में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद के मामले के बीच आज शुक्रवार को वाराणसी के अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने लोगों से कम तादात में नमाज के आने की अपील की है। अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने इसके लिए एक नोटिस जारी करते हुए कम तादात में जुमा की नामाज के लिए आने को कहा है। अंजुमन इंतिजामिया ने यह भी कहा है कि जो लोग मस्जिद में आ रहे हैं वे अपने घर से या कहीं और से पेशाब और वजू करके आए। अंजुमन इंतिजामिया द्वारा ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के चलते "वजुखाना" को सील कर दिया गया है। वाराणसी के लोगों को उनके मुहल्ले में ही जुमा की नमाज अदा करने की भी अपील की गई है। 

अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने नोटिस में क्या अपील की

जुमा को देखते हुए अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने नोटिस जारी कर लोगों से अपील की है। अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद ने लोगों से कहा है कि पहले की तरह आज भी अपने मुहल्ले में ही जुमा की नमाज को अदा करें। इसके लिए ज्ञानवापी या शाही मस्जिद में आने की कोई खास जरूरत नहीं है। अंजुमन इंतिजामिया ने यह भी कहा है कि अगर फिर भी कोई शाही मस्जिद में आता है तो ऐसे में वे भारी तादात में न आएं। अपने नोटिस में अंजुमन इंतिजामिया ने घर से या कहीं बाहर से ही पेशाब और वजू करके आने की बात कही है। अंजुमन इंतिजामिया का कहना है कि वजूखाने के सील होने के कारण हो सकता है नमाजियों को दिक्कतें हो, ऐसे में वे बाहर से ही वजू करके आएं। 

जुमे पर अंजुमन इंतिजामिया मस्जिद द्वारा जारी किया गया नोटिस

मोहतरम हज़रात       सलामे मस्नून!

जैसा कि आप हज़रात को मालूम है कि शाही जामा मस्जिद ज्ञानवापी बनारस का मुकद्दमा इस वक्त मकामी अदालत के साथ साथ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है और यहां की मुकामी अदालत ने जामा मस्जिद के वजू खाने और इस्तिंजा खाने "शौचालय" को सील कर दिया है। इस मस्ले के हल के लिये हर मुम्किन कोशिश जारी है, अल्लाह करे जल्द ही इस परेशानी का हल निकल आए। आमीन

वज खाना और इस्तिंजा खाना "शौचालय" सील हो जाने से नमाजे पंजगाना में वज और इस्तिंजा "शौचालय" की दिक्कत पेश आरही है। चूंकि जुमा में नमाज़ियों की तादाद ज़्यादा रहती है इसलिये ये दिक्कत ज्यादा पेश आएगी। 

इस मजबूरी की वजह से तमाम लोगों से अन्जुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद बनारस की जानिब से यह अपील की जाती है कि बहुत बड़ी तादाद में नमाज के लिये आने से परहेज़ करें और हर बार की तरह इस बार भी जुमा की नमाज अपने अपने मुहल्ले ही में अदा करें साथ ही जो लोग नमाजे जुमा के लिये आएं वह इस्तिंजा "शौचालय" और वजू करके आएं ताकि आप लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और मस्जिद इन्तेजामिया को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े। हमें उम्मीद है कि आप हमारा पूरा सहयोग करेंगे।

ज्ञानवापी मामले में आयोग ने कोर्ट में सौंपी अपनी रिपोर्ट

आपको बता दें कि ज्ञानवापी परिसर के वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के लिए यहां की एक अदालत द्वारा गठित आयोग ने अपनी रिपोर्ट गुरूवार को अदालत को सौंप दी है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने 14, 15 और 16 मई को किए गए सर्वेक्षण कार्य की रिपोर्ट जिला सिविल न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश की गई है। यादव ने बताया कि अदालत द्वारा हटाए गए अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्रा ने छह व सात मई को की गई ज्ञानवापी परिसर की सर्वेक्षण रिपोर्ट बुधवार देर शाम अदालत को सौंप दी थी। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए