लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी विवादः हिंदू सेना मस्जिद समिति की याचिका खारिज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 11:41 IST

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर के सर्वे के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद कमिटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी है।

Open in App
ठळक मुद्दे ज्ञानवापी मस्जिद कमिटी की याचिका के खिलाफ हिंदू सेना ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया हैमस्जिद कमिटी ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में सर्वेक्षण पर रोक को लेकर याचिका डाली है

नई दिल्लीः हिंदू सेना ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा दायर याचिका को खारिज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। गौरतलब है कि सर्वेक्षण के आखिरी दिन हिंदू पक्ष ने दावा किया कि मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिला है। जबकि मुस्लिम पक्ष इससे इनकार रहा है। 

 ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर के सर्वे के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद कमिटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी है।हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने तर्क दिया है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को पूजा स्थल अधिनियम, 1991 से छूट दी गई है। हिंदू सेना द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि मुगल सम्राट औरंगजेब ने विवादित स्थल पर विश्वनाथ मंदिर को नष्ट कर दिया था और उसके स्थान पर ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण किया। आवेदक ने तर्क दिया है कि पूर्ववर्ती मंदिर के अवशेष नींव, स्तंभों और मस्जिद के पीछे के हिस्से में देखे जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मस्जिद कमेटी के वकील, सीनियर एडवोकेट हुजेफा अहमदी ने शुक्रवार (13 मई) को भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख किया था। जब सीनियर एडवोकेट ने सर्वेक्षण के खिलाफ यथास्थिति के आदेश के लिए मौखिक अनुरोध किया तो सीजेआई ने कहा कि उन्होंने अभी फाइलें नहीं देखी हैं। इसके बाद शुक्रवार शाम को मामले में इसे जस्टिस चंद्रचूड़ की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आदेश दिया गया।

टॅग्स :काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिदसुप्रीम कोर्टवाराणसीHindu Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप