लाइव न्यूज़ :

"ज्ञानवापी विवाद कोर्ट के बाहर नहीं सुलझ सकता", हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2023 14:00 IST

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मस्जिद विवाद का अदालत के बाहर कानूनी रूप से कोई समझौता संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दिया बड़ा बयान उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी विवाद का अदालत के बाहर कानूनी रूप से कोई समझौता संभव नहीं हैवकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि वे भी इस तरह के किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अदालत के बाहर कानूनी रूप से कोई समझौता संभव नहीं है। वकील विष्णु शंकर जैन ने यह बयान विश्व वैदिक सनातन संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन द्वारा अंजुमन इंतेजामिया को पत्र लिखे उस पत्र पर दिया, जिसमें उन्होंने अंजुमन इंतेजामिया को अदालत के बाहर ज्ञानवापी विवाद का समाधान करने का प्रस्ताव दिया था।

वकील विष्णु शंकर जैन ने बिसेन के लिखे पत्र पर कहा, “इसका कोई कानूनी मूल्य नहीं है। सीपीसी के आदेश 23 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जब तक सभी पक्ष सहमत नहीं हो जाते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "देश और समाज से जुड़े मामलों में जहां पूरे समाज को शामिल करते हुए प्रतिनिधि वाद दायर किया जाता है। वहां पर कोई व्यक्ति या पक्ष अकेले समझौता करना भी चाहे तो भी नहीं कर सकता है। इसलिए सीपीसी के तहत अदालत से बाहर समाधान की कोई पहल संभव नहीं है क्योंकि यह कानूनी रूप से ही संभव नहीं है।''

हिंदू पक्षकार विष्णु शंकर ने आगे कहा, "हमारी कोई भी पार्टी या दूसरे पक्ष के साथ अदालत के बाहर समझौते करने के लिए तैयार नहीं है।"

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि वे भी इस तरह के किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि ऐसा करने के लिए दूसरे पक्ष को कुछ अधिकार छोड़ने होंगे और वो एक इंच भी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मैं आपके माध्यम से पूछना चाहता हूं कि यह समझौता कैसे होगा? समझौता तभी होता है जब आप अपने कुछ अधिकार छोड़ देते हैं और दूसरा व्यक्ति अपने कुछ अधिकार छोड़ देता है। यहां हम तारबंदी के अंदर की एक इंच जमीन भी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पूरा क्षेत्र बैरिकेड के अंदर हो।''

वकील जैन ने आगे दोहराया कि जिस तरह से उन्होंने एक मंदिर को मस्जिद के रूप में इस्तेमाल किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए, इसलिए समझौते का कोई सवाल ही नहीं है।"

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मस्जिद के वुज़ूखाने को छोड़कर पूरे परिसार का 4 अगस्त को वैज्ञानिक सर्वे शुरू हुआ है, जिसने एएसआई को यह परखना है कि क्या 17 वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण पूर्व में किये गये हिंदू मंदिर के उपर किया गया है।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीKashiAllahabad High CourtASI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?