लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Controversy: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में हुई पूजा के विरोध में मुस्लिम इलाकों में बंदी, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 12:16 IST

बनारस में ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ को लेकर मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को जुमे पर बंदी का एलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी में मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को जुमे पर किया बंदी का ऐलान मुस्लिम समाज ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी के तहखाने में हुई पूजा-पाठ का विरोध कर रहा हैमुस्लिम बहुल दालमंडी, नई सड़क, हड़हा सराय, मदनपुरा में नहीं खुलीं दुकानें, हर तरफ सन्नाटा

वाराणसी: बनारस में ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ को लेकर मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को जुमे पर बंदी का ऐलान किया है। जिसको लेकर मुस्लिम बहुल दालमंडी, नई सड़क, सराय हड़हा, मदनपुरा, लल्लापुरा, चौहट्टा, सरैयां, पीलीकोठी, चौहट्टा समेत कई इलाकों की दुकानें बंद है।

वाराणसी पुलिस जुमा होने के नाते हाईअलर्ट पर है। मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए मौदागिन से लेकर गोदौलिया चौराहे तक चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। इसके साथ ही आसपास के सभी धानो के फोर्स को ज्ञानवापी मस्जिद के इर्द-गिर्द विशेष सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) सहित अन्य खुफिया एजेंसी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों और मिश्रित आबादी क्षेत्र में बेहद पैनी नजर बनाएं हुए हैं। वाराणसी कमिश्रनेट में तैनात सभी एसीपी फोर्स के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चक्रमण कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुस्लिम समाज के जिम्मेदार नागरिकों से वार्ता कर रहा है।

वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों के खुफिया इनपुट लेकर बैठकें कर रहे हैं। इसके साथ ही वाराणसी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था मुस्लिम बस्तियों में सघन फूट पेट्रोलिंग कर रहे है।

दरअसल वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी के तहखाने में हुई पूजा-पाठ के विरोध में मस्जिद की रखरखाव करने वाली अंजुमन इंतजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल बातिन नोमानी ने बीते गुरुवार को एक पत्र जारी करके वाराणसी के मुस्लिम समाज से बंद की अपील की थी। नोमानी की अपील में मुस्लिम समाज से जुमे के दिन शांतिपूर्वक नमाज पढ़कर दुआ करने की बात कही गई थी।

नोमानी की चिट्ठी का मुस्लिम समाज पर असर हुआ, जिसके कारण गुरुवार को भी दालमंडी सहित कई क्षेत्रों में मुस्लिमों ने अपने दुकान नहीं खोली। जिसे लेकर वाराणसी पुलिस खास एहतियात बरत रही है। वाराणसी की स्थिति पर लखनऊ पुलिस मुख्यालय से भी बराबर रिपोर्ट ली जा रही है।

पुलिस कमिश्नर, तीनों डीसीपी कार्यालय, एसीपी कार्यालय, साइबर सेल सहित अन्य कार्यालयों में सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करते हुए निगरानी की जा रही है। पुलिस का सख्त निर्देश है कि सोशल मीडिया पर ज्ञानवापी के संबंध में विवादास्पद पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाएगा। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीKashiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर