लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मामला: वजूखाने में बनी पानी की टंकी की सफाई का काम हुआ पूरा, जिलाधिकारी की देखरेख में हुई सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2024 17:36 IST

हिन्दू पक्ष के अधिवक्तता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के बाद शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम के देखरेख में टंकी की सफाई का काम शुरू हुआ, जो करीब ढ़ाई घण्टे तक चला।

Open in App
ठळक मुद्देवजूखाने में बनी पानी की टंकी की सफाई का काम हुआ पूराजिलाधिकारी की देखरेख में हुई सफाईसफाई के बाद वजू खाने को फिर से सील कर दिया गया है

वाराणसी:  वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में बनी टंकी की सफाई का काम जिलाधिकारी की देखरेख में शनिवार को पूरा हो गया। इस दौरान परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मौजूद थे। उच्चतम न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद में पानी की टंकी को साफ करने की अनुमति दिये जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को सफाई का काम शुरू किया। 

हिन्दू पक्ष के अधिवक्तता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के बाद शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम के देखरेख में टंकी की सफाई का काम शुरू हुआ, जो करीब ढ़ाई घण्टे तक चला। इस दौरान हिन्दू पक्ष की चारों वादी उनके अधिवक्ता, मुस्लिम पक्ष के वादी और उनके अधिवक्ता भी मौजूद रहे। त्रिपाठी ने बताया कि सफाई के बाद वजू खाने को फिर से सील कर दिया गया है। 

इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव मोहमद यासीन ने कहा कि टंकी की सफाई के बाद उसमें मरी पाई गई मछलियों को नगर निगम के कर्मचारियों को सौंप दिया गया, साथ ही 40 जिंदा मछलियां प्रशासन ने मुझे सौंपी हैं। वाराणसी जिला अदालत ने पिछले साल 21 जुलाई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को यह पता लगाने के लिए ‘विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण’ करने का निर्देश दिया था कि काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया है या नहीं। 

इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने मस्जिद परिसर के ‘‘वजूखाने’’ को संरक्षित रखने का आदेश दिया था जिसके कारण यह हिस्सा सर्वेक्षण का हिस्सा नहीं होगा। हिंदू वादियों ने इस स्थान पर ‘शिवलिंग’ होने का दावा किया है। हिंदू कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस स्थान पर पहले एक मंदिर था और 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर इसे ध्वस्त कर दिया गया था। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ