लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi case: एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने और रिपोर्ट जमा करने के लिए आठ सप्ताह का और समय मांगा, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2023 20:05 IST

Gyanvapi case: जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि एएसआई की टीम ने शनिवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सर्वेक्षण के कार्य को पूरा करने और सर्वेक्षण की रिपोर्ट जमा करने के लिए आठ सप्ताह का और समय दिए जाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनवाई के लिए आठ सितंबर की तारीख तय की गयी है।रिपोर्ट चार सितंबर तक जमा करने के आदेश दिए थे।एसएसआई की टीम चार अगस्त से ही सर्वेक्षण कर रही है।

वाराणसीः भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने एवं सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने के लिए आठ सप्ताह का और समय मांगा है। एएसआई ने शनिवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में आवेदन दिया, जिस पर सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तारीख तय की गयी है।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि एएसआई की टीम ने शनिवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सर्वेक्षण के कार्य को पूरा करने और सर्वेक्षण की रिपोर्ट जमा करने के लिए आठ सप्ताह का और समय दिए जाने की मांग की है।

जिला न्यायाधीश ए के विश्वेश के अवकाश पर होने पर प्रभारी जिला न्यायाधीश एडीजे प्रथम संजीव सिन्हा ने इस मामले पर सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तारीख तय की है। जिला न्यायाधीश की अदालत ने सील वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण करने और उसकी रिपोर्ट चार सितंबर तक जमा करने के आदेश दिए थे। एसएसआई की टीम चार अगस्त से ही सर्वेक्षण कर रही है।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदKashiवाराणसीनरेंद्र मोदीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष