लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मामला: ओवैसी ने एएसआई सर्वेक्षण पर जताई चिंता, कहा- 6 दिसंबर जैसी घटना को लेकर आशंकित हूं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 15:28 IST

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर बोलते हुए, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा लेकिन मैं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटना को लेकर आशंकित हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद के चल रहे एएसआई सर्वेक्षण पर अपनी चिंता जताईकहा- मैं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटना को लेकर आशंकित हूंकहा- हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दे खुलें

वाराणसीः  सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की याचिक खारिज होने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायलय के आदेशानुसार ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। लेकिन एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने  ज्ञानवापी मस्जिद के चल रहे एएसआई सर्वेक्षण पर अपनी चिंता जताई है। शनिवार को इस पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यह हजारों बाबरियों के लिए ध्वस्तिकरण का  द्वार नहीं खोलेगा। 

ओवैसी ने आगे कहा कि ऐतिहासिक अयोध्या फैसले में पूजा स्थल अधिनियम के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का अनादर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि ASI के सर्वे के बाद क्या होगा। दरअसल परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ओवैसी को इस बात की आशंका है कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद हिंदू पक्ष इसे मंदिर बताते हुए एक बाऱ फिर से न्यायालय जाएगा और अयोध्या वाली प्रक्रिया एक बार फिर से दोहराई जाएगी।

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर बोलते हुए, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,  "हमें आशंका है कि जब एएसआई रिपोर्ट आएगी, तो बीजेपी-आरएसएस एक कहानी स्थापित करेगी। मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा लेकिन मैं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटना को लेकर आशंकित हूं। हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दे खुलें।" 

बता दें कि पहले दिन यानी शुक्रवार को एएसाई सर्वे करीब 10 घंटे तक चला। एएसाई अधिकारियों ने दो पालियों में सर्वे किया। सर्वे का पहला हिस्सा सुबह 7:10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ, जबकि दूसरी पाली शुक्रवार की नमाज के बाद 2:50 बजे शुरू हुई और ठीक 5.00 बजे समाप्त हुई। वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए एएसआई को अतिरिक्त चार सप्ताह का समय दिया गया है। सर्वेक्षण पूरा करने की समय सीमा 4 अगस्त से बढ़ाकर 4 सितंबर कर दी गई है।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदअसदुद्दीन ओवैसीBabri MasjidवाराणसीआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ