लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Case: हर जिले से 2 लाख मुस्लिम जमा हो....ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बोले मौलाना तौकीर रजा खान, शिवलिंग मिलने को लेकर दिया यह बयान

By आजाद खान | Updated: May 22, 2022 07:45 IST

Gyanvapi Case: मौलाना तौकीर रजा खान ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग फव्वारे और शिवलिंग में अंतर नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने एक बयान दिया है। उन्होंने देश के मुस्लिम से जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने की बात कही है। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।

Gyanvapi Case:  इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच पूरे देश में जेल भरो आंदोलन चलाने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। मौलाना तौकीर रजा खान दिल्ली के इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां उन्होंने यह बात कही है। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि हर जिले में दो लाख मुस्लिम जमा हो और जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारी दें। उन्होंने इस आंदोलन को पूरा करने करने के लिए देश के मुस्लिम संगठनों से सामने आने की अपील कर इसमें हिस्सा लेने की बात कही है। 

मौलाना तौकीर रजा खान ने शिवलिंग पर क्या कहा

ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग के मिलने के दावे पर बोलते हुए आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि कुछ लोगों को फव्वारे और शिवलिंग के बीच का अंतर समझ नहीं आता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि देश में कुछ लोग हिंदुत्व को बदनाम कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिन्दुओं द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिली है। वहीं इस पर मुस्लिम पक्ष का यह कहना है कि यह कोई शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा है। मालूम हो कि इस पर अभी तक कोर्ट के तरफ से कुछ भी बातें नहीं कही गई है और इस पर अभी कोई भी फैसला आना अभी बाकी है।  

केंद्र पर भी आईएमसी के प्रमख ने साधा निशाना

आईएमसी के प्रमख मौलाना तौकीर रजा खान ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार लाल किला और ताजमहल पर बुलडोजर नहीं चलवाएगी। अगर वह ऐसा करती है तो वे केंद्र सरकार का साथ देंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार लाल किला और ताजमहल पर बुलडोजर नहीं चलवाएगी बल्कि हमारे जज्बात पर बुलडोजर चलाना चाहती है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले की दीवानी वाद की सुनवाई वाराणसी के दीवानी न्यायाधीश के पास से जिला न्यायाधीश (वाराणसी) को स्थानांतरित कर दी है।  

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदउत्तर प्रदेशNew Delhiसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप