लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने 21 गैर स्वीकृत पाठ्यक्रमों शुरू किए, यूजीसी को गलत हलफनामा दिया: CAG

By भाषा | Updated: December 1, 2019 17:24 IST

कैग की रिपोर्ट को असम विधानसभा में जारी शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किया गया था। इसमें कहा गया है कि पूर्वोत्तर के सबसे पुराने विश्वविद्यालय ने यूजीसी को कई गलत हलफनामे दिए थे जबकि उसने आयोग को आश्वासन दिया था कि वह बगैर स्वीकृति के कोई नया पाठ्यक्रम नहीं शुरू करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी विश्वविद्यालय ने करीब 74,000 छात्रों के कॅरियर को खतरे में डाल दिया हैभारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में कहा गया है कि गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने करीब 74,000 छात्रों के कॅरियर को खतरे में डाल दिया है और अपने दूरस्थ शिक्षा केंद्र के माध्यम से 21 गैर स्वीकृत पाठ्यक्रमों के लिए सात साल तक छात्रों से 39 करोड़ रुपये एकत्र किए थे।

कैग की रिपोर्ट को असम विधानसभा में जारी शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किया गया था। इसमें कहा गया है कि पूर्वोत्तर के सबसे पुराने विश्वविद्यालय ने यूजीसी को कई गलत हलफनामे दिए थे जबकि उसने आयोग को आश्वासन दिया था कि वह बगैर स्वीकृति के कोई नया पाठ्यक्रम नहीं शुरू करेगा।

कैग ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दूरस्थ शिक्षा परिषद (डीईसी) की स्वीकृति के साथ अगस्त 2010 में 2010-11 से तीन साल के आठ पाठ्यक्रमों के लिए गुवाहाटी विश्वविद्यालय (जीयू) के दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा संस्थान (आईडीओएल) को मान्यता दी थी।

इसके अनुसार यह मान्यता यूजीसी, डीईसी और अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की संयुक्त समिति की सिफारिशों के आधार पर मिली थी। कैग ने कहा, ‘‘ऑडिट में यह पता चला कि आईडीओएल, जीयू ने 2010 से 2016-17 के दौरान ओडीएल (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) के तहत स्वीकृत आठ पाठ्यक्रमों के अलावा 21 गैर स्वीकृत पाठ्यक्रमों की पेशकश की थी।’’

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील