लाइव न्यूज़ :

Guwahati Clash: "राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर", मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 24, 2024 10:37 IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी झड़प में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर की पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज यह एफआईआर गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के संबंध में दर्ज हुई हैहिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी की गिरफ्तारी होगी

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी कन्हैया कुमार सहित अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अवाला र्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के संदर्भ में आज राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/ के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

कांग्रेस नेताओं पर की गई एफआईआर तब सामने आई है, जब असम के मुख्यमंत्री सरमा ने बीते मंगलवार को कहा था कि राज्य पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें गिरफ्तार करेगी।

सीएम सरमा ने खानापारा इलाके में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई कथित झड़प की घटना के बाद आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लगभग 3000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और 200 वाहनों के साथ गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा, "हम कल्पना कर सकते हैं कि अगर 3000 लोग और 200 वाहन गुवाहाटी में प्रवेश करते तो क्या स्थिति होती। छह दिनों से हम उनसे कह रहे थे कि उन्हें जिस रास्ते से जाना सुविधाजनक हो, वहां से जाएं लेकिन गुवाहाटी के बीच वाले रास्ते से न जाएं। हमारे कहने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।”

असम के मुख्यमंत्री ने यह जानकारी देते हुए कि राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि पुलिस जांच शुरू करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद वायनाड सांसद राहुल गांधी को गिरफ्तार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "राहुल गांधी गाड़ी में खड़े होकर पूरी घटना को भड़का रहे थे। हम राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेंगे। पुलिस पूछताछ करेगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। हम उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं करेंगे, लोकसभा चुनाव के बाद हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे।"

मालूम हो कि कांग्रस नेता राहुल गांधी पार्टी की मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह यात्रा और जैसे ही गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने वाली थी, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जिसके बाद असम पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीKC Venugopalकांग्रेसGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप